श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर बना वृन्दावन धाम

Janmasthmi02

अजमेर।  माखन चोर नंद किशोर लड्डू गोपाल श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को पूरे देश सहित शहर में बडे ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अजमेर का हर हिस्सा गोकुल धाम बन गया। सबसे ज्यादा रौनक सुभाष उद्यान में नगर निगम की ओर से सजाई गई झांकियो की रही। यहां कान्हा के दिवाने अपने मुरलीधर कृष्ण कन्हैया के विभिन्न रूपो का दर्शन करने सुभाष उद्यान पहुॅचे। वहीं मंदिरो को कृष्ण जन्मोत्सव के लिए खास तौर से सजाया गया। रंग बिरंगी रोशनीयो और फूल पत्तियो से सजे मंदिर कृष्ण के जन्म
को आतुर थे।
हर साल की तरह सुभाष उद्यान मे इस बार भी नगर निगम की ओर जन्माष्टमी महोत्सव के तहत पूरे सुभाष उद्यान को मनमोहक रोशनीयों से सराबोर कर यहां सजाई गई 25 झांकियो ने पूरे उद्यान को मथुरा वृंदावन बना दिया। पूरे पांडाल में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक संगठनो द्वारा सजाई गई झांकियो ने शहर की धर्मभीरू जनता का मनमोह लिया। आईये चलते है कृष्ण जन्म के गवाह बने सुभाष उद्यान और देखते है समस्त झांकियो का नजारा।

इससे पूर्व बुधवार सुबह शहर के विभिन्न मंदिरो और आश्रमों में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नन्हे मुन्हे बच्चों के लिये कृष्ण बनों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदर्श नगर स्थित घण्टू घोट प्रेमनगर दरबार में संत मंहतों की मौजुदगी में कृष्ण बनों प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवल्लित कर किया गया। इस अवसर पर लगभग 70 नौनिहाल बच्चों ने कृष्ण राधा के रूप मंे प्रतियोगिता भाग लेेकर पुरूस्कार जीतें। कौशल्या तिलोकानी ने बताया कि हर साल कृष्ण जन्माष्टमी और संत घण्टू घोट के जन्मदिन पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न स्कुलों के नन्हे मुन्हे बच्चे बडे़ उत्साह के साभ भाग लेते है।

इसी तरह वैशाली नगर झूलेलाल मंदिर मे श्री झूलेलाल सेवा मंडली द्वारा कृष्ण बनो प्रतियागिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्हे बच्चों को बालकृष्ण की तरह श्रृंगार कर सजाया गया। बेहतरीन साज सज्जा वाले कृष्ण बने बच्चों को पुरूस्कारों से नवाजा गया

error: Content is protected !!