डॉ. जयपाल फिर बने अजमेर क्लब के अध्यक्ष

डॉ. राजकुमार जयपाल
डॉ. राजकुमार जयपाल

अजमेर। अजमेर क्लब की साधारण सभा में डॉ. राजकुमार जयपाल को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष प्रेमनारायण गर्ग ने वार्षिक रिपोर्ट सदन में पढ़कर सुनाई। डॉ.जयपाल के गत वर्ष के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी गई। इस वर्ष के लिए क्लब कार्यकारिणी के तीन निदेशकों डॉ.राजकुमार जयपाल, रमेश ब्रह्मवर और अशोक जैन तथा दो बेलोटिंग सदस्य सैयद फखरे मोइन एवं सुरेश त्रिपाठी का कार्यकाल समाप्त हुआ। इन पदों के लिए किसी अन्य सदस्यों की ओर से आवेदन नहीं किए जाने के कारण सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। वार्षिक साधारण सभा के बाद क्लब निदेशक मंडल की मीटिंग में सर्व सम्मति से डॉ.राजकुमार जयपाल को पुन: अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। प्रेमनारायण गर्ग को उपाध्यक्ष, रमेश ब्रह्मवर को हाउस मेम्बर, हेमंत शारदा को खेल सचिव, अनिल जिंदल को बार सचिव, अशोक जैन को किचन एवं रेस्टोरेंट सचिव तथा संजय जैन को मनोरंजन सचिव निर्वाचित किया गया।

error: Content is protected !!