रास्ता जामकर सफाई ठप्प करने की दी चेतावनी

nagar nigamअजमेर। अजमेर नगर निगम मे सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता ने बुधवार केा पुरे दिन निगम परिसर सहित निगम के बाहर हुडदंग और हंगामे की बिसात बिछाये रखी। अलग अलग सफॅाई कर्मचारी युनियनों और वाल्मिकी समाज के युवाओं ने नगर निगम से अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करते हुये निगम के सामने पृथ्वीराज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लग जाने से शहर के मुख्य मार्ग पर दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। वहीं जाम की सुचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने वाल्मिकी समाज के विरोध प्रदर्शित कर रहे युवाओं को समझाने की कोशिश की। वहीं निगम आयुक्त बजरंग सिंह को मौके पर बुलवाया गया। काफी देर तक वाल्मिकी समाज और निगम अधिकारियो के बीच वार्ता चली लेकिन कोई निष्कर्ष नही निकला। आखिर पुलिस और अधिकारियो की समझाईश के बाद वाल्मिकी समाज ने जाम हटा दिया साथ ही चैतावनी दे दी की यदि अनुभव प्रमाण पत्र देने पर ही नोकरी दी जायेगी तो शहर की तमाम सफाई व्यवस्था को ठप्प कर दिया जायेगा।
वहीं इस मामले में राजनिति भी शुरू हो गई है। शहर कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष कुलदीप कपुर ने सफाईकर्मियो के पक्ष मे बोलते हुये सीईओ को ज्ञापन देकर अनुभव प्रमाण पत्र के नाम पर वाल्मिकी समाज का शोषण ना करने की मांग की।

error: Content is protected !!