अजमेर। आज अपनों को बचाने के लिये लोग अपनी जान जोखिम में नही डालते लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो दुसरो के लिए ही जीते है। मानवता की यह अनूठी मिसाल धार्मिक नगरी पुष्कर में तीर्थ पुरोहितो और इजराइल से आये विदेशी पर्यटकों ने पेश की। हनुमानगढ़ के बिरानी थाना अंतर्गत बड़ी छानी ग्राम का 25 वर्षीय सुरेन्द्र रामदेव बाबा के दर्शन करने के बाद अपने साथियो के साथ पुष्कर सरोवर में स्नान करने आया था। संतुलन बिगड़ जाने से सुरेन्द्र और उसका साथी सुक्खा गहरे पानी में डूबने लगे और सहायता के लिए पुकारने लगे। उनकी पुकार सुनकर पुष्कर के युवा पुरोहित उन्हे बचाने के लिए कूदे साथ ही इजराईली पर्यटक भी सरोवर मे कूद गया। इजराइल से आये शाका को इस बात का मलाल रहा की उसके ग्रुप के अथक प्रयासों के बावजूद वह एक जिंदगी को नही बचा पाये। घटना में सुक्खा नामक युवक को तो इजराइली पर्यटक ने बचा लिया लेकिन सुरेन्द्र को जब तक पानी से निकाला गया तब तक उसने जिंदगी को अलविदा कह दिया। मामले में पालिका और प्रशासन की लापरवाही भी साफ़ उजागर हुई। घाटो पर ऐसी घटनाआंे को रोकने के लिए ना तो कोई गोताखोर है और ना ही समय पर उपचार की व्यवस्था।