पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के हजारो कार्यकर्ताओ ने जयपुर में संपन भाजपा के सुराज संकल्प सम्मेलन में उत्साह पूर्वक भाग लिया। पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के सभी199 बूथों से दस- दस कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी जीतमल प्रजापति ने भाजपा किसान मोर्चा अजमेर देहात के जिला मंत्री मुन्सिफअली खान को भी श्रीनगर एवं पीसांगन मंडल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। खान ने पुष्कर विधान सभा क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह तक कड़ी मेहनत कर केहजारो
कार्यकर्ताओ को जयपुर में संपन हुए सुराज संकल्प सम्मलेन में भागीदार बनाया।भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं पुष्कर विधान सभा के प्रबल दावेदारमुन्सिफ अली खान ने सुराज संकल्प सम्मेलन के लिए विगत एक सप्ताह से क्षेत्र में रात दिन एक करते हुए अपने कार्यकर्ताओ के साथ लगभग तीन दर्जन से अधिकग्राम पंचायतो का दौरा कर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओ से संपर्क कर उन्हें सुराज संकल्प सम्मेलन से अवगत कर प्रत्येक बूथ से दस -दस कार्यकर्ताओ को लेकर चलनेका आव्हान किया।उन्होंने क्षेत्र के नरवर ,चाचियावास ,भवानीखेड़ा ,मानपुरा ,सराना ,उंटडा ,कायमपुरा ,हटूण्डी ,सोमलपुर ,पदमपुरा ,रसूलपुरा ,गेगल ,रूपनगढ़ अदिगाँवो में खुद की तरफ से कार्यकर्ताओ के चलने के लिए लगभग 25 कारो की व्यवस्था की थी। इस प्रकार उन्होंने क्षेत्र से करीब 1500 कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटाई।मुन्सिफ अली खान के अलावा अन्य भाजपा नेताओ जीतमल प्रजापति ,सुरेश रावत ,मेहराज खान ,लाडू खान चीता ,उदय सिंह रावत ,गोपाल प्रजापति ,डी सी वीकिरण ,असलम खान , किशन सिंह ,अशोक रावत ,राजेंद्र रावत आदी भाजपा नेताओ क परिश्रम से विधान सभा के करीब 2500 कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे एवं श्री मोदीके आव्हान पर सुराज का संकल्प लेकर लोटे।
