अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 18.75 लाख के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर वार्ड 51 स्थित सर्वेश्वर नगर के ए ब्लाक में नालियों की मरम्मत व सीमेण्ट ब्लाक लगाने के कार्य हेतु 3 लाख रूपये व वार्ड 50 स्थित नया बाड़ा शिव मंदिर वाली गली में सड़क नाली निर्माण हेतु 2.25 लाख एवं भोंपों का बाड़ा में सड़क निर्माण हेतु 3 लाख रूपयें तथा हर्ष विहार कॉलोनी गली नं. 2 में सड़क निर्माण हेतु 2.50 लाख रूपयें उनके विधायक कोष से स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार वार्ड 47 स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रूपये व कालू की ढाणी ए ब्लाक में सड़क निर्माण हेतु 4 लाख तथा विष्णु हिल टाउन में नाले के निर्माण हेतु 2 लाख रूपयें उनके विधायक कोष से स्वीकृत कर निर्माण कार्य आज प्रारम्भ किये गये है।
इस अवसर पर देवेन्द्र जादम, पूनम सांखला, इशांत भार्गव, पार्षद जे.के. शर्मा, संतोष मेघवंशी, अमित भंसाली, विनीत लोहिया, बसंत विजयवर्गीय, सुरेश सिन्हा, आभा भारद्वाज, महेन्द्र जादम, बाबूलाल पालरिया, संजय भाटी, श्रवणसिंह टापरवाल, श्यामसुन्दर पंवार, नोरतमल, धर्मराज गहलोत, भंवरलाल जैन, तरूण कच्छावा, रितेश ढिलवाल, कैलाश गुर्जर, लखन, हनुमानप्रसाद शर्मा, पानसिंह, कैलाश मासीवाल, राजेश सोनी, रामदेव गुर्जर, अशोक वर्मा, नरवीर पूनिया, वीरेन्द्रसिंह, मोतीलाल सांखला, प्रदीप गौड, सुनील पारख, मनोज चूण्डावत, ललित असावा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
