मिशन प्रोटेक्ट इण्डिया सदभावना यात्रा सम्पन

a11111मिशन प्रोटेक्ट  इण्डिया के अभियान मोदी लाओ देश बचाओ अभियान के अन्तर्गत आज अजमेर शरीफ से लेकर पुष्कर तक सदभावना यात्रा अभियान के संस्थापक  आर एस ढाका के नेर्तत्व  में   निकाली गयी जिसमे हजारो मोदी समर्थकों ने भाग लेकर विभिन धार्मिक स्थानों पर जाकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उमीदवार एवं गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमन्त्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमन्त्री बनने के लिए प्रार्थना मांगी। यात्रा संयोजक एवं भाजपा नेता  मुन्सिफ अली खान ने बताया की अभियान के सभी सदस्यों ने सुबह  दस बजे खवाजा साहब की दरगाह में हाजरी देकर चादर पेश करी एवं मोदी जी कामयाबी एवं देश की समर्धी की दुआ मांगी    जिसमे सेंकडो अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो ने भी हिसा लिया दल को जियारत खादिम अफशान चिश्ती ने करवाई उसके बाद यात्रा आगरा गेट स्तिथ चर्च पर पहुँची वहा भी प्रार्थना की गयी।आगरा गेट से यात्रा वाहन रैली के रूप में बस स्टेंड ,वैशाली नगर होते हुए पुष्कर पहुँची एवं पुष्कर चुंगी नाके पर भाजपा युवा मोर्चा पुष्कर के अध्यक्ष कमल जेकी पाराशर के नेर्तत्व में सेंकडो युवाओ की तरफ से यात्रा के सदस्यों आर एस ढाका ,नितिन नागर ,विनय कुमार ,मुन्सिफ अली खान ,अमित भंसाली ,श्रवण सिंह ,नाथू लाल गुर्जर का शानदार स्वागत किया गया यहाँ से रैली गुरुद्वारा पहुंची एवं वहा माथा टेक कर अरदास की गयी। फिर सभी लोगो ने गऊ गाट पर पूजा अर्चना की एवं मोदी जी की सफलता के लिए प्रार्थना की गयी अंत में ब्रह्मा मन्दिर में दर्शन के साथ यात्रा संपन हुई। पुष्कर गाऊ घाट पर राकेश पराशर , जय नारायण दग्दी , कमल पाठक , लखन सरवादिया ,पुष्कर नारायण भाटी , मधुसुदन भाऊ , अरुण वैष्णव समेत सेंकडो भाजपा कार्यकर्ताओ ने रेली के सदस्यों अवं भाजपा नेता मुंसिफ अली खान , अमित भंसाली का शानदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!