अजमेर। देशभर से जगत पिता ब्रह्माजी की पहली पत्नि सवित्री माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रृद्धालुओ के लिए आखिर वह घडी आ ही गई जिसका बरसो से इंतजार था। करीबन 15 सालो के बाद कई तकनीकि सहित अन्य बाधाओ को पार करने के बाद बुधवार शाम रोपवे का विधिवत काम शुरू हो गया। करीबन 16 करोड की लागत से 1200 फीट ऊंची पहाडी स्थित मंदिर पर रोपवे कार्य मंे पेगिंग और मार्किंग कार्य का शुभारंभ शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अखतर इंसाफ ने किया। रोपवे बनने के बाद ना केवल पुष्कर में पर्यटको की आवक बढेगी बल्कि श्रृद्धालुओ को भी राहत मिलेगी। विशेष कर वह महिलाए जो पति की लम्बी आयु के लिए अक्सर माता के दरबार में हाजरी देती रहती है। उनके लिए तो यह किसी तोहफे से कम नहीं था। गौरतलब है कि जब से जगत पिता ब्रह्मा ने वेद माता गायत्री के साथ दुसरा विवाह किया था। तभी से सावित्री माता रूठ कर पहाडी पर विराजमान हो गई है।
