अजमेर। शहर भाजपा के आर्य मंडल की कार्य समिति सदस्य, बीएलए, बूथ शक्ति केन्द्र प्रभारीयो की बैठक शनिवार शाम आशागंज रोड स्थित हांसीबाई धर्मशाला मे आयोजित कि गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रासा सिंह रावत ने बताया कि 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंति प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि बूथ पालक और बीएलए दोना बूथ स्थर पर बनाई गई समिति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में जानकारी दे। भदेल ने नई वोटर लिस्ट में मंडल के 54 भागो की लिस्ट वितरण की और साथ ही निर्देश दिए कि प्रत्येक पैज का प्रमुख बना कर उसका सर्वे करे और भाजपा के पक्ष में मतदान कराए। वहीं स्वामी ग्रुप के सीएमडी और भाजपा के जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी ने आर्य मंडल के प्रत्सेक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुर्खजी और भारत माता की तस्वीर और पत्रक भंेट किए। ताकि 25 सितम्बर को भाजपा को प्रत्येक कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा ले सके। इस मोके बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा ने किया। रमेश मारू ने सभी का आभार जताया। बैठक में पार्षद खेमचंद नारवानी , मधु मंगलानी, कमला जिरोता, कमलेश जैन, शंकर नाथ, अटल शर्मा, राकेश आर्य, पुरन चंद जाटोलिया, रामदेव गुर्जर सिंह कई कार्यकर्ता मौजूद थे।