पुष्कर में विश्व पर्यटन दिवस पर निकाली रैली

paryatan diwasअजमेर। विश्व पर्यटन दिवस के मोके पर पर्यटन विभाग उदासीन रहा वहीं केमल सफारी ऐसोसियन ने रैली निकालकर पर्यटको को आक्रषित करने की कोशिश की। ब्रह्राा मंदिर से पालिका अध्यक्ष मंजू कुरडिया और ऐसोसियन के अध्यक्ष जीएल राजगुरू ने हरी झंडी दिखा कर रेली को रवान किया। इस मोके पर कही देशी विदेशी पर्यटक मोजूद थे। प्रसिद्ध ऊंट श्रृगारक अशोक टांक के अचानक ऊंट से गिरने से एक बार अफरा तफरी मच गर्इ लेकिन इसके बाद रेली वापस रवाना हो गर्इ। जो कि मुख्य बाजारो से होती हुर्इ सनसेट पाइंट पहुंची। जहां पर माला पहना कर विदेशी सेलानियो का स्वागत किया। इस आयोजन को जहां देशी विदेशी पर्यटको ने खुब सराहा वहीं पर्यटन विभाग के अधिकारी मीडिया की नजरो से बचते नजर आए।

error: Content is protected !!