अजमेर में 6 अक्टुम्बर को होने वाले भाजपा के अल्पसंख्यक कार्यकर्ता समेलन के सन्दर्भ में भाजपा नेता मुन्सिफ अली खान ने आज पुष्कर विधानसभा के विभिन गाँवो का दोरा कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को समेलन में अधिकाधिक संख्या में चलने का आव्हान किया।भाजपा नेता मुन्सिफ अली खान ने बताया की भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 6 अक्टुम्बर को अजमेर के सुभाष उधान [दोलत बाग ] में आयोजित होगा जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,भाजपा के रास्ट्रीय प्रवक्ता सहनवाज हुसैन ,प्रदेश उपाध्यक्ष युनुस खान सहित अनेक प्रमुख नेता भाग लेंगे। खान ने आज क्षेत्र के ऊँटडा ,अरड़का ,बबाय्चा ,होशियारा आदि अनेक मुस्लिम बाहुल्य गाँवो का दौरा कर लोगो को सम्मेलन में चलने का निमंत्रण दिया।इस दौरे पर मुन्सिफ अली खान के साथ पूर्व सरपंच मेहराज खान ऊंटडा ,अकबर खान देशवाली ,मजीद खान कायमपुरा , असलम खान , इनायत खान ,मुना भाई देशवाली ,पूर्व सरपंच मजीद खान ,शब्बीर खान ऊंटडा , हाजी गुल मोहम्मद ,सलीम खान ,मेहबूब खान गेगल आदि प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।
इस बार अल्पसंख्यक समुदाय विशेष रूप से भाजपा से जुड़ा रहा है इसके लिए भाजपा के मुस्लिम नेता जी जान से जुटे है। सुराज संकल्प यात्रा के दोरान भी मुस्लिम समुदाय अच्छी संख्या में मोजूद रहा।