

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर (खेलकूद प्रकोष्ठ) व देहात प्रकोष्ठ के सयुक्त तत्वाधान में स्वामी कॉपलेक्स मे आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का सकल्प किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश सयोजंक बृजकिशोर उपाध्याय ने शहर व देहात इकाई को जिले के राज्य, राष्ट्रीय, व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियो का सम्मान समारोह का आयोजन अक्टूबर माह में करने का जिम्मा सौपा। विशिष्ट अतिथि श्री कवंल प्रकाश किशनानी ने खेल प्रतियोगिता कराने का आहवान किया है। विधायक अनिता भदेल ने कांग्रेस की खेल नीति को रद्द करने का वादा सरकार आने पर सभी खिलाडीयों को आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष रासासिंह रावत ने की। कार्यक्रम मे प्रदेश सहसंयोजक नरेश गुप्ता, राजेश गुर्जर, कार्यसमिति सदस्य शमशेर सिंह रावत, डॉ देवेन्द्र शर्मा, शहर खेलकूद प्रकोष्ट अध्यक्ष ईश्वर साँखला, देहात अध्यक्ष फरीद खान व सम्भाग सह सयोजक ईशान्त भार्गव रविन्द्र मौर्य, सह संयोजक मनीष शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश खेलकूद प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी शिवदत्त पाराशर ने किया।
-ईश्वर चन्द सँाखला
अध्यक्ष, शहर जिला खेलकूद प्रकोष्ठ