भाजपा नेता मुन्सिफ अली खान का जन संपर्क जारी

Munsif Aliभाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एवं पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के दावेदार मुन्सिफ अली खान  अजमेर में होने वाले भाजपा के सुराज सदभावना समेलन में भीड़ जुटाने को लेकर क्षेत्र के विभिन मुस्लिम बाहुल्य गाँवो का दौरा कर अल्पसंख्यक लोगो को इस सम्मेलन में पहुँचने का निमंत्रण दे रहे हे। मुन्सिफ अली खान ने आज पुष्कर विधानसभा के सेंदरिया ,बडगांव ,बीर ,दाता ,खाजपुरा ,आदि गाँवो का दौरा कर क्षेत्र के लोगो को अधिकाधिक संख्या में चलने का आव्हान किया। ज्ञातव्य हे की मुंसिफ अली खान को इस सम्मेलन के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने पुष्कर विधान सभा क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया हे। भाजपा नेता मुन्सिफ अली खान ने बताया की 6 अक्टूम्बर को अजमेर के दोलत बाग में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की  तरफ से सुराज सदभावना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हे जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,भाजपा रास्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सय्यद शहनवाज़ हुसैन मुख्य अतिथि होंगे साथ ही मोर्चा के रास्ट्रीय अध्यक्ष रशीद अंसारी ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व यातायात एवं खेल मंत्री युनुस खान ,मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान सहित अनेक प्रमुख भाजपा नेता सिरकत करेंगे।खान के साथ इस दौरे पर लाला भाई ,बदरू मुहम्मद लोहार ,सदीक खान ,वाजिद खान ,शैख़ मोहसिन , हाकम अली ,शैख़ फारुख सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता मोजूद थे।

error: Content is protected !!