अजमेर। श्री दिगम्बर जैन मुनी संघ सेवा जाग्रति मंच के तत्वाधान में छोटे धडे की नसीया में चल रहे कल्पद्रुम महामंडल विधान के अन्र्तगत शनिवार सुबह आचार्य विमल सागर महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य एससी जैन को मिला। महाराज ने कहा का दान चार प्रकार का होता है। दान हमेशा स्वकल्याण और परकल्याण के उद्देश्य से किया जाता है। दान हमेशा छुपा कर किया जाना चाहिए ना की छपा कर। जिस प्रकार स्नान छुपाकर किया जाता है उसी प्रकार दान भी हमेशा छुपा कर किया जाना चाहिए। आगामी आयोजनो की जानकारी देते हुए मंच के प्रचार-प्रसार मंत्री संदीप बौहरा ने बताया।