गरबो और जागरणो की धूम से शहर हुआ धर्ममयी

garbaअजमेर। शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता देवी की पूजा अर्चना की गई। वहीं शारदीय नवरात्र के दौरान मां को रिझाने के लिए भक्त जागरण और भजन संध्याओं के आयोजन कर धर्मलाभ कमा रहे है। इसी तरह शारदीय नवरात्र के दौरान शहर के अनेक इलाको में गरबा और डांडीयारास के आयोजन किए जा रहे है। नगर निगम के तत्वाधान में मोईनिया इस्लामिया स्कूल में गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के युवक युवतीओं ने बड़ी श्रृद्धाभाव से गरबे खेल कर माता रानी को रिझा रहे है।
इसी तरह मदार गेट स्थित कस्तुरबा अस्पताल परिसर में गुजरात के पारम्परिक गरबों की झलक दिखने को मिल रही है। यहां अजमेर रह रहे गुजराती परिवार सामुहिक रूप से नवरात्र पर्व को लगातार 18 सालों से मनाते आ रहे है। मंगलवार रात स्वामी समुह के सीएमडी कंवल प्रकाश किशनानी ने मां अम्बे स्तुति कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
शहर के रकत्या गली, ढड्डा की हवेली जैसे अनेक अंदरूनी ईलाको में क्षेत्र के लोग गरबेरास का आयोजन कर मां दुर्गा को रिझाने में जुटे है। बीती रात यहां आयोजित गरबारास में अतिथि के तौर पर भाजपा जिला प्रचारमंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, पार्षद संपत सांखला और शरद गौयल ने शिरकत कर माता की स्तुति की।
वहीं अलवर गेट, झलकारी नगर, लोहार बस्ती और जादूगर सहित कई ईलाको में गरबे और डंाडीया रास की धूम मच रही हैं। यहां क्षेत्र के युवक युवती और महिलाएं गरबा खेल कर माता की अराधना कर रहे है।
नवरात्र के दौरान माता दुर्गा की अराधना के लिए भजन संघ्या और जागरण के आयोजन भी खुब हो रहे है। केसरगंज में पद्मा डेयरी के पास संतोषी माता मंदिर सीता राम बाजार में आयोेजित भजन संध्या में भजन गायक रश्मि ओझा, रमेश चैधरी और विमल गर्ग ने पुरी रात भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तो को भावविभोर कर दिया।
jagranइसी तरह भगवान गंज चौराहे पर विशाल माता का दरबार सजा कर जागरण का अयोजन किया गया। यहां दिव्या म्यूजिकल ग्रुप के सानिध्य में रश्मि ओझा, बैबी दिव्या, अनवर राजस्थानी, पन्नालाल तेजावत, बद्रीमामा जैसे गायको ने पूरी रात मां की अराधना करते हुए अपने भजनों से उपस्थित श्रृद्धालुओ को झुमने पर मजबुर कर दिया। इस अवसर पर हनुमानजी, शिवजी और भगवान कृष्ण की आर्कषक झांकी सजाई गई। अलसुबह आरती के साथ सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में मनाए जा रहे नवरात्र महोत्सव में मंगलवार शाम मां वैष्णों माता की महाआरती की गई। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा मां दुर्गा के नौं स्वरूपों की चैतन्य झांकी सजाई गई। ब्रह्मचारणी, स्कंदमाता, कात्यायनी, चन्द्रघ्ंाटा, कालरात्री, महागौरी, शैलपुत्री और सिद्धिदात्री माता की चैतन्य झांकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के सेवादार ़फतनदास ने माता की आरती कर श्रद्धालुओ को प्रसाद का वितरण किया।
जतोई दरबार के सेवादार फतनदास ने बताया की 10 से 12 अक्टूबर तक स्वामी दादूराम साहिब का 54वां बरसी महोत्सव मनाया जाएगा। 10 अक्टूबर को सुबह 6 से 8 बजे तक सुखमनी साहेब इसके बाद अखण्ड पाठ साहिब और शाम को शबद कीर्तन होगें। इसी तरह शुक्रवार और शनिवार को भी सुबह शाम कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नवरात्र के पावन अवसर पर भजनगंज स्थित शिव मंदिर पर मां भगवती का 14वां विशाल जागरण गुरूवार रात आयोजित किया जा रहा है। भक्त राजेश उदासी ने जागरण की जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम में इलाहबाद के गणेश श्रीवास्तव, टाटा नगर से हरजीत सिंह हीरा, जयपुर से नीजाम एंड पार्टी और अजमेर से विमल गर्ग भजनों की प्रस्तुति देगें।
नगर निगम की ओर से मंगलवार शाम श्रीराम की बारात शहर के मुख्य मार्गो से होकर जब सीता माता के घर जवाहर रंगमंच पहुंची तो जनकपुरी के लोगो ने बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद लक्ष्मण, परशुराम संवाद के बाद मैथिली पद्वति से राम सीता का स्ंवयवर और विवाह का आयोजन समपन्न हुआ। गौरतलब है कि वृंदावन से आए ब्रजलोक कला केन्द्र के कलाकार नगर निगम द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान जवाहर रंगमंच पर भव्य रामलीला का मंचन कर रहे है।

error: Content is protected !!