अरांई। कस्बे में नागणेच्यॉ मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। परिवार में सुख शान्ति व देश में अमन चैन तथा निरोग रहने की भावना से श्रद्धालुओं ने माताजी के मन्दिर में दीप प्रज्जवलित करते हुये अलग अलग रूपों में सजाया। वहीं नन्हे मुन्ने बालकों सहित छात्राओं ने भी दीपोत्सव कार्यक्रम में रूचि दिखाई। महाआरती से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने दुर्गाचालीसा, विन्धेश्वरी चालीसा, हनुमान चालीसा के पाठ किये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कल्याण नवयुवक मण्डल के भवंरसिंह राजावत ने कार्यक्रम का मुख्य उदेश्श्य भारतीय संस्कृति व रीति रीवाज को बरकरार रखना बताया। उन्होनें बताया की इस प्रकार के कार्यक्रमों से वर्तमान पीढी में धार्मिक प्रवृति का विकास होता है। नई पीढी में बचपन से ही अच्छे संस्कारों का विकास होता है। धीरे धीरे दिनचर्या में छात्र इनका उपयोग शुरू करते है। इस कारण समाज को नई दिशा मिलती है। पण्डित ओमप्रकाश पाटोदिया ने बताया कि धर्म ही मनुष्य को सतमार्ग पर ले जाने वाला मार्ग है। कल्याण नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भी सामूहिक दीप जलाकर एकता के सूत्र में बंधे रहने का सदेंश दिया। महाआरती में भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, विजेन्द्र सिंह राठौड, नाथूसिंह खंगारोत, अमरचन्द लक्ष्कार, दिलीप सारस्वत सहित महिलाए व बच्चे उपस्थित थे।
कल्पवृक्ष का जोड़ा लगाया
कस्बे में डांग के पुराने रास्ते स्थित सकंटमोचन हनुमान मन्दिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा कल्पवृक्ष का जोडा लगाया गया। साथ ही रूर्दाक्ष का पौधा भी लगाया गया। पण्डित प्रीतम शर्मा ने पंचतत्वों से भूमि का पूजन कर सामूहिक पौधा रोपण किया। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। उन्होनें बताया कि कल्पवृक्ष का पौधा अपने आप में पौराणिक काल से ही महत्व लिये है। इसकी पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है। पौधारोपण के समय समाजसेवी वैणीगोपाल कलवार, हीरालाल कुमावत, नन्दलाल प्रजापत, बाबूलाल उदय, प्रेमचन्द उदय, कैलाश गौस्वामी, राजेश कुमावत, मिश्रीलाल प्रजापत, बालूराम उदय सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
सुशासन का आह्वान
पूर्व भाजपा विधायक भागीरथ चौधरी ने बुधवार को दादिया, देवपुरी, छोटालाम्बा, आकोडिया, अरंाई आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान चौधरी ने किसानों को सुशासन लाने के लिए भाजपा के समर्थन में वोट डालने का आह्वान किया। जल वितरण, व विद्युत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने चौधरी को अवगत कराया। साथ ही अरंाई के किसानों ने आदान अनुदान राशि नहीं मिलने से अवगत कराया। विधि प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, आकोडिया पूर्व सरंपच गजमल चौयल, युवा मौर्चा के नाथू नुवाद, दिनेश सोनी, बनवारी पुरी, आदि कार्यकर्ता साथ थे।
समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा अरंाई के शिक्षकों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसमें पावर हाउस चौराहे स्थित शिक्षक भवन खुलवाने के लिए, जो शिक्षक व्यक्तिगत एंव सामूहिक समस्याओं से ग्रसित है। उनका संकलन कर प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीईईओं कान्ताप्रसाद शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उपशाखा मंत्री संजय जैन पोषाहार राशि समय पर जारी नहीं होनें, क्रीडा प्रतियोगिता के अचानक आये आदेशों से शिक्षक परेशान जैसी समस्याएं ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराई गई। ज्ञापन देते समय रामवतार राव, नसीर काठात, रोहित कु मार टेलर आदि शिक्षक मौजूद थे।
उठावने में आयी महिला की मृत्यु
समीपवर्ती ग्राम डांग में अपनी भाभी के उठावने में आई ननंद का दिल का दौरा पडने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर निवासी जडाव देवी पत्नि शिवराज दाधीच अपनी भाभी धन्नी देवी पत्नि स्व राधकिशन दाधीच के उठावने में शामिल होने मंगलवार को डांग के लिए अपने पति के साथ रवाना हुई। डांग पंहुचने के बाद उनकी भी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराबे होने पर उनके परिजनों ने उन्हे प्राथमिक उपचार दिया परन्तु तबीयत और बिगडती चली गई। आनन फानन में उन्हे अरांई आया गया परन्तु उन्होने रास्ते में ही दम तोड दिया। जडाव देवी और उनके पति शिवराज दाधीच द्वारा पूर्व में ही देह दान की घोषणा कर दी थी। जडाव देवी की मोत के बाद अजमेर में उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज को सोंप दी गई। उनके एक पूत्र एवं तीन पुत्रियां है। अजमेर में अन्तिम दर्शन के बाद मौहल्ले वासियों ने एवं उनके परिजनों ने उन्हे कॉलेज के लिए विदाई दी।
तहसीलदार ने चार्ज संभाला
अरंाई तहसील मुख्यालय पर जगदीश प्रसाद यादव ने चार्ज संभाला। इस दौरान संरपच भवंर गोपाल गौड सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार का स्वागत किया। सरंपच गौड ने तहसीलदार को अरंाई की भौतिक स्थिति से अवगत कराया। अरांई पंचायत समिति मुख्यालय पर पचास वर्षो बाद तहसीलदार ने पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि आजादी के समय अरांई को तहसील का दर्जा प्राप्त था। आजादी के कुछ वर्षाे बाद राज्य सरकार ने पूरानी तहसील मुख्यालय को तोड कर वहां पंचायत समिति मुख्यालय बना दिया। कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष पूर्व अरांई को गत महीनों में तहसील का दर्जा दे दिया।
अरांई में तहसीलदार का स्वागत करते सरपंच एवं ग्रामीण।
-मनोज सारस्वत