ब्रह्मामंदिर में देवस्थान विभाग ने दानपात्रों को खोला

devasthan vibhagअजमेर। जगतपिता ब्रह्मामंदिर के मंहत से जुडा विवाद समाप्त होने के बाद शुक्रवार को दानपात्र पेटीयां खोली गई। देवस्थान विभाग का दल शुक्रवार दोपहर ब्रह्मामंदिर पहुंचा जहां पर जाकर एक के बाद एक दान पात्रो को खोला गया। दान की राशि गिनने में देवस्थान विभाग के अलावा मंदिर स्टाफ ने भी संहयोग किया। गौरतलब है कि मंदिर में दान की राशि को लेकर उठे विवादो के बाद देवस्थान विभाग ने डबललॉक सिस्टम लागु कर दिया गया। इसके अनूसार दान पात्रो पर एक ताला मंदिर प्रसाशन का होता है जबकि दूसरा ताला देवस्थान विभाग का होता है। देवस्थान विभाग प्रत्येक महिने में एक बार दानपात्रो की राशि को गिनकर मंदिर प्रशासन के सुपूर्द कर देता है। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश बच्छानी ने बताया की अनुमान के अनुसार प्रत्येक महिने लगभग दो लाख की आय होती है। इस बार लगभग एक लाख 20 हजार रूपये की दान राशि गिनी गई है। इस लिहाज से देखा जाए तो मंहत लहरपूरी की मौत के बाद जगतपिता ब्रह्मांमदिर की दान राशि में गिरावट आई है।

error: Content is protected !!