अजमेर। दरगाह थाना र्इलाके के हिन्दू मौची मौहल्ले मे शनिवार सुबह निर्माणाधिन मंदिर में शिव प्रतिमा खंडीत करने के मामलें में खासा विवाद खडा हो गया। क्षेत्रवासीयो ने धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाले असामाजिक तत्वो के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांगी करते हुए दोषियों को जल्द गिरफतार नहीं करने पर आंदोलन की चैतावनी दे दी है। जानकारी के मुताबिक हिन्दू मौची मौहल्ले में भोलेश्वर महादेव मंदिर पर इससे पूर्व में दो बार असामाजिम तत्वो द्वारा मूर्तियो को खंडीत किया गया। मंदिर मे इन दिनो चल रहे निर्माण कार्य में विघन डालने के लिए आज फिर किसी असामाजिक तत्व ने शिव मूर्ति के हाथ और मूर्ति पर लगा चक्र तोड दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानिय पार्षद योगेश शर्मा और दरगाह थाना प्रभारी विजय सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटार्इ। वहीं इस घटना से क्षेत्रीय लोगो में असामाजिक तत्वों के खिलाफ आक्रोश व्यापत हो गया। और सभी घटना स्थल पर इक्ठठा होने लगे। जिन्हें थाना अधिकारी विजय सिंह ने समझाइश कर मौके पर शानित कायम की।
