अजमेर। कभी खिलाड़ी की भूमिका में निशाना लगाने वाले पूर्व ओलमिपयन राज्यवर्धन सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद अब राजनेतिक निशानेबाजी में महारत हांसिल करने में लगे हुए है। शनिवार को अजमेर आए राज्यवर्धन सिंह ने दबे शब्दों में कांग्रेस पर निशाना साध्ते तो दूसरी तरफभाजपा प्रदेशाअध्यक्ष वसुंधरा राजे को शेरनी और नरेन्द्र मोदी को शेर की उपाधियो से नवाजा।
कभी खिलाड़ी के रूप में खेल की दुर्दशा के लिए राजनेतिक दलों को निशाने पर लेने वाले राज्यवर्धन सिंह अब खेलो का उद्धार राजनीती के जरिये ही करने की बात कर रहे है। अपरोक्ष रूप से खेलो की तरक्की में कांग्रेस को अड़चन करार देते हुए राज्यवर्धन सिंह ने दावा किया की भाजपा राष्ट्रभä पाटÊ है और यदि भाजपा सत्ता में आती है तो खेल और खिलाड़ी दोनों का भला होगा।
राज्यवर्धन राजनेतिक रूप से परिपक्व होते जा रहे है इसका प्रमाण उन्होंने स्वामी काम्पलेक्स में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा पीएम पद के उम्मीदवार घोषित किये गये गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रदेशाअध्यक्ष वसुंधरा राजे की तारीफों के पूल बांधकर दिया।
शनिवार को राज्यवर्धन सिंह ने अजमेर की श्रीराम धर्मशाला में भाजपा खेल प्रकोष्ठ की और से आयोजित समारोह में भाग लिया। राज्यवर्धन सिंह ने यहां अजमेर की 30 अंतराष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं और 164 राषिट्रय खेल प्रतिभाओं सहित लगभग 900 खिलाड़ीयो को मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाडीयों और जनप्रतिनिधियों ने राज्यवर्धन सिंह राठौड को माला, साफा और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फरीद खान और मिडीया प्रभारी शिवदत पाराशर ने राज्यवर्धन सिंह का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपा्धयक्ष ओंकार सिंह लखावत, शहर अध्यक्ष रासासिंह रावत, सोमरत्न आर्य, विधायक वासुदेव देवनानी, जिला प्रचार प्रसार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी भी मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य इब्राहिम फखर ने राज्यवर्धन सिंह की दस्तारबंदी कर उन्हें ख्वाजा साहब की दरगाह का तर्बरूख भेंट किया।
