अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया जाट का अभिनन्दन

MD_sir123अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबन्ध निदेषक श्री पी.एस.जाट को गत 4 अक्टूबर को लंदन के हाउस ऑफ लोडर््स में आयोजित समारोह में महात्मा गांधी सम्मान-2013 से सम्मानित किया गया। श्री जाट के लंदन से लौटने के पश्चात पहली बार डिस्कॉम मुख्यालय पर आने पर निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका अभिनन्दन किया।
अपने अभिनंदन समारोह में श्री जाट ने लंदन भ्रमण के अनुभव सुनाएं वहीं सभी का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह सम्मान एन.आर.आई. वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 144 वें जन्म दिवस पर लंदन के हाउस ऑफ लोडर््स में आयोजित इस समारोह इंग्लैण्ड़ की ऊर्जा मंत्री बेरोनस वर्मा तथा एन.आर.आई. वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गौहर नवाब ने प्रदान किया। इस समारोह में अमेरिका, कनाड़ा, इंग्लैण्ड, थाईलैण्ड, गयाना आदि देषों के तीस भारतीय/अप्रवासी भारतीय नागरिकों को यह अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
समारोह में तकनीकी निदेषक श्री के.सी. गोईदानी ने श्री जाट को साफा पहनाया वहीं मुख्य अभियंता (वाणिज्य) श्री जी.आर. चौधरी ने शॉल औढ़ाई। समारोह में अजमेर विद्युत वितरण निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी श्री जाट का मार्ल्यापण किया।
इस मौके पर अजमेर जिला विद्युत मजदूर कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महा मंत्री रमेष चन्द चित्तौडिया, संरक्षक रमणिक लाल जैन, सहसंरक्षक मोडसिंह राणावत ने साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर, माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर, अजमेर विद्युत वितरण श्रमिक संघ से डिस्कॉम के संयुक्त सचिव विनीत जैन, रामावतार अग्रवाल, राजेन्द्र सांखला आदि तथा तकनीकी कर्मचारी फेडरेषन के गौतम मेघवाल, पंकज तंवर, हेमन्त चौरसिया आदि ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
समारोह में मुख्य लेखाधिकारी श्री एस.एम. माथुर (एटीबी), श्री एम.के. जैन (राजस्व), मुख्य अभियंता अजमेर जॉन श्री बी.एस. रत्नू, सचिव (प्रषासन) प्रियंका जोधावत, टी.ए.टू.एम.डी. श्री मुकेष बालदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बुगलाल मीणा, कम्पनी सचिव श्रीमती नेहा शर्मा सहित समस्त अधीक्षण अभियंता, अधिषाषी अभियंता एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि श्री पी.एस.जाट को हाल ही में नेषनल यूनिटी कॉन्फ्रेंस संगठन ने 20 अगस्त को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस समारोह में आयोजित राष्ट्रीय एकता सम्मान-2013 से भी सम्मानित किया था।
राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2002 को श्री जाट को राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया गया था।

डिस्कॉम की सुरक्षा कार्यषाला पन्द्रह को
अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के विद्युत श्रमिकों को सुरक्षा संबंधी प्रषिक्षण/जानकारी प्रदान करने हेतु रा.रा.वि.प्र.नि.लि. एवं अ.वि.वि.नि.लि. अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सुरक्षा कार्यषाला का आयोजन मंगलवार 15 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे से हाथीभाटा पावर हाउस, प्रांगण मे किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता (अजमेर शहर वृत्त) श्री एन.एस. निर्वाण ने यह जानकारी दी।

error: Content is protected !!