तीन दिवसीय दुर्गा पूजा का विजय सम्मेलन के साथ समापन

bangaliअजमेर। श्री शारदीय दुर्गा पुजा कमेटी द्वारा सप्तमी से विजय दशमी तक बंगाल की संस्कृति और सभ्यता का निर्वहन करते हुए बंगाली समाज के तत्वाधान में दुर्गा पुजा महोत्सव का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया गया। सोमवार सुबह माता की पूजा अर्चना के बाद दर्पण विसर्जन और सिंदूर दान का पारम्परिक आयोजन हुआ जिसमें बंगाली समाज के लोग बडी श्रृद्धा से शामिल हुए। शाम को माता मूर्ति का विसर्जन कर विजय सम्मेलन मनाया गया।
इससे पूर्व रविवार को गीतांजली कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाईटी की ओर से एक शाम सुरो के नाम संगीत संध्या में प्रणय नन्दी, अनूकृति माथूर, चन्द्रादŸा, सुचीतादत, गीतांजली, अदिती मजूमदार कला अंकूर के अनिल जैन, विनीता चैहान, आदि कलाकारो ने बांग्ला और हिन्दी गीतों की प्रस्तुति देकर दृशको को की तालियां बटोरी। इस अवसर पर कलाकारो और प्रतिभागीयों को सोसाईटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन मिताली दास और पीके दास ने किया।
इसी तरह कचहरी रोड स्थित बंगाली धर्मशाला में श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पुजा कमेटी की ओर से किए जा रहे सार्वजनिन दुर्गाेत्सव में शाम को माता की आरती के बाद कचहरी रोड़ स्थित रेलवे बिसीट इन्सटीटूयूट में बंगाली नाटक सांपमोचन का मंचन किया गया।
वहीं सोमवार को दृपर्ण विसर्जन और सिंदूरदान का आयोजन हुआ। जिसमे बंगाली समाज के लोगो ने बडी श्रृद्धा से भाग लेकर मां दुर्गा की अर्चना की। शाम को विसर्जन के साथ विजय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!