अजमेर। आगामी विधानसभा चुनावो में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पुष्कर के गायत्री कन्या महाविधालय की छात्राओ ने रेली निकाली। रेली महाविधालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस महाविधालय पहुंची। रेली को प्राचार्य सुरेश वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेली में सभी छात्राएं जागो वोटर जागो का संदेश देने वाली टोपी पहने हुए थी। छात्राओ ने नारेबाजी कर लोगो से आव्हान किया की चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे जिससे देश के लोकतंत्र को मजबूती मिल सके और सही नेता का चुनाव हो सके। पहली बार मतदान का अधिकार हांसिल करने वाली छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। अपने उत्साह को शब्दो में बयां करते हुए छात्राओं ने बताया।
मतदान के प्रति मतदाताओ को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार को सावित्री स्कूल की बालिकाओ के द्वारा स्कूल परिसर से जिला कलेक्ट्रट कार्यालय तक मतदाता जागरूकता रेली का आयोजन किया गया। छात्राएं शहर के प्रमुख मार्गो से रैली के रूप में गुजरी और शहरवासीयो को जागरूक किया। बालिकाओ ने हर खासोआम को आगामी 1 दिसम्बर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।