पुष्कर थाने के बाहर मानवीयता हुई शर्मशार

drinkerअजमेर। पुष्कर थाने के सामने एक बार फिर मानवीय संवेदनाए तार तार हुई। करीबन 6 घंटे तक एक अधेड थाने के सामने ओंधे मुहं गिरा रहा और पुलिस के जवान मुकदर्शक बने रहे। शरीर पर जख्म और मुंह से निकलते खुन से भी पुलिस वालो का दिल नही पसीजा। मानाकि अधेड शराब के नशे में धुत्त था और उसे अपनी सुध नही थी। लेकिन पुलिस के जवान तो पुरी सुध मंे थे और सर्तक भी थे। इसके बावजूद पुलिस ने शराबी को अस्पताल तक भिजवाना उचित नही समझा। सबसे हेरानी की बात तो यह है कि इस दौरान थाने में पुलिस के आलाधिकारी पुष्कर मेले को लेकर बैठक कर रहे थे। इसके बावजूद पुलिस के जवानेा ने अपने उच्चाधिकारीयो को भी मामले से अवगत नही कराया। जब मीडिया ने अपना कैमरा चलाया तो पुलिस ने शर्मशार होने से बचने के लिए शराबी को उठाने की असफल कोशिश की।

error: Content is protected !!