अजमेर। विधानसभा चुनाव 2013 के लिए नियुक्त बुथ लेवल अधिकारीयों को आगामी 6 से 22 नवम्बर तक मतदान केन्द्र भवन पर मतदाताओं की जागरूकता के लिए ई.वी.एम. का प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए बी.एल.ओ. के दो दिवसीय प्रशिक्षण में ई.वी.एम. के उपयोग और रखरखाव की जानकारी दी गई।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमो में बीएलओ को ख़ास तौर पर ईवीएम् में शामिल किये गये नाटो बटन के उपयोग कि जानकारी दी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाए जाने और निष्पक्ष मतदान कि कवायद में जुटे निर्वाचन विभाग ने बूथ लेवल अधिकारियांे को जानकारी के हथियार से लेस करने का निर्णय लिया है। मतदान केन्द्र पर ई.वी.एम. जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार से आठों विधानसभा क्षेत्रों के 1812 बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इनमंे से 900 से अधिक बी.एल.ओ. को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने राजकीय माॅडल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को ई.वी.एम. के उपयोग की जानकारी दी।
इसी तरह अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग अधिकारी व सहायक कलक्टर अनिता चैधरी ने जवाहर स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को ई.वी.एम. के उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया। मसूदा विधानसभा क्षेत्रा की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी अनुपमा टेलर ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के 255 मतदान केन्द्रों के लिए बी.एल.ओ. को मसूदा, भिनाय एवं बिजयनगर में प्रशिक्षण दिया गया। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए नसीराबाद और पीसांगन क्षेत्र में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी सुरेश सिंधी ने बताया कि सभी 210 मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया।
इसी तरह पुष्कर में रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी डाॅ. राष्ट्रदीप यादव और ब्यावर में रिटर्निंग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी भगवती प्रसाद के नेतृत्व में बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बी.एल.ओ. को कहा गया कि ई.वी.एम. चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इससे जुड़े कामों में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएं। सभी बी.एल.ओ. यह सुनिश्चित करे कि आगामी 6 से 22 नवम्बर के बीच उनके क्षेत्र से संबंधित मतदान केन्द्र भवनों पर ई.वी.एम. का प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार ई.वी.एम. पर नोटा का नया बटन शामिल किया जा रहा है। इसलिए मतदाताओं को इसके बारे में जानकारी दी जाए।