अजमेर। सोमवार शाम केसरगंज दयानन्द बाल सदन के बच्चो के साथ नया बाजार मित्र मंडल के सदस्यो ने दीपावली का त्योहार मनाया। बाल सदन के बच्चो को मिठाई उपहार और पटाखो के साथ व्यंजन और फल खिलाकर उन्हें दीपो के त्योहार दीपावली का महत्व बताया और उन्हें अपनो सा प्यार देकर उपहार बांटे। मित्र मंडल की पूनम और हेमराज जैन ने बताया कि वह हर साल दीपावली के दूसरे दिन इन निश्क्त और अनाथ बच्चेा के साथ दीपावली का पर्व मनाकर दिली खुशी महसूस करते है और बच्चे भी खुशी से फुले नही समाते।