अजमेर। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने वाले अमर शहीदो के परिजनो की कद्र सरकार ने भले ही ना की हो लेकिन देश की युवा शक्ति आज भी उनमे प्रेरणा ढूंढती है। अजमेर में शनिवार को अमर शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया गया।
“युवा क्रांति का आगाज शहीद परिवारो के साथ” कार्यक्रम का आगाज वाहन रैली के साथ किया गया। श्रीनगर रोड से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मुख्यमार्गाे से होती हुई जवाहर रंगमंच पहुंची। रैली में शामिल युवा पुरे रास्ते भारत माता कि जय के नारे लगाते चल रहे थे। जवाहर रंगमंच पहंुच कर रैली सम्मान समारोह में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर आजाद के परिजन अमित आजाद ,अशफाक उल्ला खान के परिजन अशफाक खान ,मंगल पांडे के परिजन रघुनाथ पांडे ,सुखदेव परिवार से अनुज थापर ,तांत्या टोपे परिवार से सुभाष टोपे ,भगत सिंह परिवार से जगमोहन संधु ,उधम सिंह परिवार से इंद्र सिंह ,दुर्गा सिंह परिवार से विजय सिंह ,वीर सावरकर परिवार से हिमानी सावरकर ,राजगुरु परिवार से सत्यशील राजगुरु ,महावीर सिंह परिवार से आशीष सिंह ,दीनदयाल उपाध्याय परिवार से मधु उपाध्याय ,झांसी की लक्ष्मीबाई परिवार से अरुण सिंह ,और शहीद ठाकुर रौशन सिंह परिवार से जितेन्द्र प्रताप सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए है। शहीद परिवारो के साथ निकाली गई इस वाहन रैली का शहर भर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रैली का नेतृत्व सुर्दशन शर्मा, रंजन शर्मा, धमेन्द्रसिंह टांक सहित बडी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।