21 जनवरी से महंगा होगा रेल का सफर

रेल यात्रियों के लिए अब रेलवे का सफर महंगा होने जा रहा है। रेलमंत्री पवन बंसल ने बुधवार को रेल किराये में बढ़ोतरी का एलान किया। यह बढ़ोतरी 21 जनवरी के मध्य रात्रि से लागू हो जाएगा। बंसल ने कहा कि 10 साल से रेल किराया नहीं बढ़ा है। इसलिए भाड़े में मामूली वृद्धि की जा … Read more

पुरुषों का भी होता है बलात्कार,वेश्या संग सेक्स भी रेप: वैदिक

लोग सोचते हैं कि महिलाएं ही बलात्कार का शिकार होती हैं मगर यह पूरी तरह सही नहीं है। पुरुषों को भी ऐसे अत्याचार झेलने पड़ते हैं। ऐसा प्रसिद्ध चिंतक डॉक्टर वेद प्रताप वैदिक ने सोमवार को इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा। जागरण डॉट कॉम के अभिषेक मेहरोत्रा से अपने इस बयान पर खास बातचीत … Read more

कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी बादल सरकार: अमरिंदर

यहां कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल है। इन वजहों से प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले भी जा सकती है। … Read more

इस्तीफा दें रक्षा मंत्री एंटनी: शिवसेना

पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या से नाराज शिवसेना ने रक्षामंत्री एके एंटनी से इस्तीफा देने की मांग की है। इसके साथ ही शिवसेना ने कहा है कि भारत को पाकिस्तानी सेना की कारगुजारी का करारा जवाब देना चाहिए। शिवसेना सांसद और पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सिर्फ हमारी … Read more

शहीदों के शव जम्मू पहुंचे, पाकिस्तान ने आरोपों को बताया गलत

पाकिस्तान की अमानवीय करतूत से शहीद हुए लांसनायक सुधाकर सिंह और लांसनायक हेमराज के शव जम्मू लाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद इन शहीदों के शवों को दिल्ली लाया जाएगा और यहीं से शवों को उनके पृतक निवास पर भेजा जाएगा। उधर, पाकिस्तान ने भारत के आरोपों को गलत बताया है। इस सिलसिले में भारत … Read more

गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर गिरेगी गाज

दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप और उससे उपजे जनाक्रोश से निपटने के दौरान दिल्ली पुलिस की लगातार गलतियों से गृह मंत्रालय खफा हैं। पूरे मामले में अब तक दिल्ली पुलिस का बचाव करने वाले गृह मंत्रालय के अधिकारी अब कन्नी काटने लगे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज … Read more

पांच महीने में 26 बार पाक ने किया भारत के भरोसे का कत्ल

नापाक पाक की काली कारस्तानी से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सहज विश्वास नहीं होगा कि पाकिस्तान ने महज पांच महीने में 26 बार भारत के भरोसे का कत्ल किया है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा को पार करते हुए दो भारतीय जवानों को मारकर उनके सिर काट लिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि … Read more

घाटी में हुई बर्फबारी से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

जम्म-कश्मीर में जबरदस्त सर्दी का सितम इस बार सभी रिकार्ड तोड़ रहा है। जहां इस बार न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई वहीं अधिकतम तापमान भी काफी नीचे लुढ़क गया है। वहीं घाटी में कुछ जगहों पर बर्फबारी से लोगों की तकलीफें और बढ़ गई हैं। श्रीनगर में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री … Read more

डियर पीएम पाक को टेस्ट सीरीज खेलने कब बुला रहे हो?

सीमा पर भारतीय जवानों के सिर काट डालने की पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत पर ट्विटर यूजर गुस्से से उबल रहे हैं। लोगों के ट्वीट्स में रोष साफ झलक रहा है। -डियर पाक आर्मी आपके देश ने भारत को क्रिकेट में हरा दिया इसका मतलब यह नहीं है कि आप युद्ध के मैदान में भी ऐसा … Read more

जीवन में दो चीजें निश्चित, मौत और इनकम टैक्स: बिगबी

आयकर विभाग की अपील पर सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह कानून का पालन करेंगे। बिग बी ने कहा कि जीवन में दो चीजें ही निश्चित है एक मौत और एक इनकम टैक्स। आयकर विभाग विभाग ने एक याचिका दायर किया कि अमिताभ बच्चन को अपने … Read more

मुंबई में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की वारदातों में किसी भी तरह का अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। देश की आर्थिक राजधानी में ही अकेले तीन ऐसी शर्मसार करने वाली घटनाएं प्रकाश में आई हैं। मंगलवार को महानगर में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 32 साल के एक व्यक्ति को … Read more

error: Content is protected !!