जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ACI-ASQ वैश्विक रैंकिंग में उत्कृष्ट अंकों के साथ रहा अव्वल

जयपुर एयरपोर्ट ने विश्व स्तर पर बेजोड़ यात्री संतुष्टि स्कोर के साथ एक मानक स्थापित किया जयपुर, 24 जुलाई 2025 – जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (JIAL) को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JAI) को 2025 की दूसरी तिमाही के लिए प्रतिष्ठित ACI-एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वेक्षण में एक उत्तम रैंकिंग प्राप्त हुई है। JAI को वैश्विक स्तर पर और एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र में 5-15 मिलियन यात्री प्रति वर्ष (MPPA) श्रेणी में पहला स्थान दिया गया है, जो सभी प्रमुख पैमानों में हवाई अड्डे के उत्कृष्ट कार्यों को दर्शाता है। दुनिया भर के 364 हवाई अड्डों में से, एशिया-पसिफ़िक क्षेत्र के 98 हवाई अड्डों और 5-15 एमपीपीए श्रेणी के 93 हवाई अड्डों में से, जयपुर एयरपोर्ट ने समग्र संतुष्टि और समग्र यात्री अनुभव, दोनों में 5/5 का स्कोर हासिल करके अपनी अलग पहचान बनाई। ये उत्कृष्ट परिणाम जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विश्वस्तरीय सेवा, सुरक्षा और आतिथ्य प्रदान करने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। “एसीआई-एएसक्यू ग्लोबल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक बड़ा सम्मान है। यह उपलब्धि हमारे कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स के जुनून, टीमवर्क और अथक प्रयासों का प्रमाण है। उनके सामूहिक प्रयासों ने परिचालन उत्कृष्टता और यात्री संतुष्टि के नए मानक स्थापित किए हैं। हम अपने यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने और पूरे क्षेत्र में हवाई अड्डे की सेवा की गुणवत्ता के स्तर को लगातार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,” JIAL के एक प्रवक्ता ने कहा। यह वैश्विक सम्मान JIAL टीम और एयरपोर्ट टीम के प्रत्येक सदस्य के समर्पण, नेतृत्व और सहयोगात्मक भावना का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने, विमानन क्षेत्र के लिए निरंतर नए मानक स्थापित करने और यह सुनिश्चित करने के अपने प्रयास में दृढ़ है कि प्रत्येक यात्री को एक सहज और सुरक्षित यात्रा प्रदान की जाए।

स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में रायन स्कूल को मिले ढेर सारे मेडल्स

जयपुर: बच्चों के मेंटल और फिजिकल फिटनेस पर फोकस करके उन्हें औरों से आगे रखने में जयपुर की रायन स्कूल काफी जानी मानी है। हाल ही में हुई स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके काफी सारे मेडल्स अपने नाम किए। जयपुर में जेपीजीएस स्कूल में आयोजित स्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में 20 से ज्यादा … Read more

सबके लिए गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के मिशन में हाथ बंटा रहा है गिरनार फाउंडेशन

बुक बैंक प्रोग्राम के तहत जयपुर के स्‍कूलों में बांटी सिलेबस की 750 से अधिक पुस्‍तकें मिलजुल कर सीखने और शिक्षा के दीर्घकालिक प्रभाव की साझी संस्‍कृति को बढ़ावा जयपुर, जुलाई 2025- संयुक्‍त राष्‍ट्र के सतत् विकास लक्ष्‍य 4 यानी सभी के लिए समावेशी और समतामूलक गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में गिरनार फाउंडेशन भी अपनी भूमिका … Read more

नई पीढ़ी का पेटेंटेड कीटनाशक ‘श्रीराम साईशो’ कपास किसानों के लिए बना गेम-चेंजर

श्रीगंगानगर, जुलाई 2025 –देश भर में कपास उगाने वाले प्रमुख क्षेत्रों के किसान श्रीराम साईशो के बेहतरीन परिणामों से बेहद संतुष्ट हैं, इस कीटनाशक के इस्तेमाल से उनकी फसलें स्वस्थ हो रही हैं और उन्हें घातक जैसिड्स से राहत मिली है। पिछले साल श्रीराम फार्म सोल्युशन्स ने नए पेटेंटेड कीटनाशक श्रीराम साईशो का लॉन्च किया, जिसे कई प्रकार के … Read more

*लाखेरी उपखण्ड अधिकारी अरविंद शर्मा ने किया पदभार ग्रहण*

संवाददाता जितेन्द्र गौड़ बून्दी – लाखेरी नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी अरविंद शर्मा ने देर शाम उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इससे पहले मनोहर थाना में शर्मा कार्यरत थे। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी शर्मा ने कर्मचारियों से क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। … Read more

IIHMR विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह 2025 में 423 स्नातकों को सम्मानित किया गया

वैश्विक मान्यता और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला गया * IIHMR विश्वविद्यालय ने 423 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान कीं और एक मील का पत्थर स्थापित किया, जिसमें 58% स्नातक महिलाएँ थीं। * मुख्य अतिथि – श्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े, राजस्थान के माननीय राज्यपाल। * इस बैच में महिलाओं का अच्छा प्रतिनिधित्व रहा, जिसमें 176 छात्रों … Read more

किसानों को करेंगे पुरस्कृत, कर सकते है आवेदन

कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर चयन कर पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान हैं। राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तरीय प्रत्येक पुरस्कार में कमशः 50 हजार, 25 हजार एवं 10 हजार रूपये प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर गतिविधिवार (1) कृषि (2) उद्यानिकी (3) पशुपालन … Read more

रिलायंस रिटेल के फैशन ब्रांड ‘यूस्टा’ का राजस्थान में विस्तार

जयपुर और उदयपुर में नए स्टोर लॉन्च जयपुर/उदयपुर, 21 जुलाई 2025: रिलायंस रिटेल के युवा-केंद्रित फैशन ब्रांड ‘यूस्टा’ ने राजस्थान में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए जयपुर और उदयपुर में अपने नए स्टोर लॉन्च किए हैं। इससे पहले यूस्टा का राज्य में पहला स्टोर अलवर में खोला गया था। जयपुर में प्रताप नगर … Read more

सींथल में जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद्, ब्रोशर का हुआ विमोचन

देश की आधी आबादी के पूर्ण योगदान पर होगा अन्तरराष्ट्रीय मंथन सींथल स्थित गुरुकुल बी.एल. मोहता लर्निंग इस्टीट्यूट में देश की आधी आबादी (नारी शक्ति) के पूर्ण योगदान पर अन्तरराष्ट्रीय मंथन होगा जिसमें देश-विदेश की नामी-गिरामी महिला शख्सियतें सहभागिता करेंगी।अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर (डाॅ.) राजेन्द्र कुमार  श्रीमाली ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय … Read more

“हरित विकास के लिए युवा-उद्योग समन्वय में नवाचार, रचनात्मकता और डिजिटल दक्षता हैं प्रमुख कारक”

प्रथम यूथ सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस-2025 में विशेषज्ञों की राय  जयपुर, 21 जुलाई: जहाँ एक ओर भारतीय उद्योगों ने व्यावसायिक उत्पादन और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने में सराहनीय कार्य किया है, वहीं युवाओं में नवाचार, रचनात्मकता और डिजिटल दक्षता हरित विकास के लिए युवा-उद्योग समन्वय को मजबूत करने के प्रमुख तत्व हैं। ये विचार आज कनोरिया … Read more

पंकज सुबीर को राही सहयोग संस्थान का प्रदान किया गया’धर्मवीर भारती शताब्दी सम्मान’

जयपुर । राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति, राही सहयोग संस्थान तथा लघुकथा शोध केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार और संपादक पंकज सुबीर को धर्मवीर भारती शताब्दी सम्मान प्रदान किया गया। अध्यक्ष कविता मुखर ने बताया कि दो सत्रों के इस कार्यक्रम में कविता माथुर ने उपस्थित साहित्यकारों का स्वागत करते हुए … Read more

error: Content is protected !!