शैलेन्द्र अग्रवाल ने भी ठोकी वार्ड एक से दमदार दावेदारी

shailendra agarwal 1आगामी अगस्त माह में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड एक से कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेन्द्र अग्रवाल ने भी दमदार दावेदारी ठोक दी है। ज्ञातव्य है कि यहां पहले ही युवा कांग्रेस नेता मनवर खान कायमखानी अपनी दावेदारी जता चुके हैं।
इसमें कोई दो राय नहीं कि शैलेन्द्र अग्रवाल पुराने और पक्के कांग्रेसी हैं। लंबे समय से सक्रिय भी हैं। एक जमाना तो ऐसा था, जब अकेले अग्रवाल ही शहर में कांग्रेस को जिंदा रखे हुए थे। आपको याद होगा कि जब ब्लैकमेल कांड के कारण युवक कांग्रेस सुप्त प्राय: हो गई थी, तब मातृ संगठन शहर कांग्रेस से भी ज्यादा सेवादल सक्रिय था और उसका नेतृत्व अग्रवाल कर रहे थे। बाद में भी वे लगातार जिम्मेदारी के पदों पर रहते हुए सक्रिय हैं। शहर व प्रदेश के अधिसंख्य बड़े नेताओं से उनका सीधा परिचय है। उनकी आवाज हाईकमान तक सुनी भी जा सकती है। मगर उनके साथ एक दिक्कत ये बताई जा रही है कि वे इस इलाके से सीधे जुड़े हुए नहीं है। यूं पुराने नेता होने के कारण उनको सभी स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता जानते तो हैं, मगर वे किसी स्थानीय पर जोर दे सकते हैं। ज्ञातव्य है कि यहां से स्थानीय कांग्रेसी मनवर खान कायमखानी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि वे अग्रवाल जितने वरिष्ठ तो नहीं, मगर इस इलाके में पिछले तकरीबन 25 साल से सक्रिय हैं। उनके पक्ष में एक पहलु से भी है कि इस वार्ड के कुल लगभग आठ हजार मतदाताओं में से एक हजार दो सौ अल्पसंख्यक मतदाता हैं। अब देखना ये होगा कि कांग्रेस किसको तवज्जो देती है।
-तेजवानी गिरधर
7742067000

error: Content is protected !!