राजू साहू उर्फ राजकुमार साहू को ही मिला टिकट

bjp logoअजमेर नगर निगम चुनाव में आखिरी दौर में वार्ड आठ में राजू साहू उर्फ राजकुमार साहू को ही टिकट मिला। ज्ञातव्य है कि अपुन ने पहले ही लिख दिया था कि वार्ड आठ में भाजपा की नजर आखिरी दौर में राजू साहू पर पड़ गई है। हालांकि पूर्व में ऐसा माना जा रहा था कि रमेश सोनी के अतिरिक्त विमल पारलेखा, कमल बाफणा, अनिल नरवाल, गगन साहू, विजय साहू व लाल जी दावेदार हैं, मगर अचानक राजू साहू का नाम भी उभर आया। हुआ भी वही, जिसका अनुमान था।
इस मामले में अजमेर के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. सांवरलाल जाट को झटका लगा। असल में वे वार्ड आठ से विमल पारलेचा के पुत्र को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन देवनानी इसके लिए वे तैयार नहीं थे। दोनों की नाइत्तफाकी पहले से ही चल रही है। इस कारण देवनानी ने पैनल में एकमात्र नाम राजकुमार साहू का लिखा। हालांकि जाट ने पूरा जोर लगा दिया, मगर देवनानी की जिद के आगे प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी झुक गए। आखिरकार साहू टिकट लेने में कामयाब हो गए।

error: Content is protected !!