अब मुवक्किल बताता है कि किस बैंच में पैरवी करनी है

वकीलों के अध्यक्ष दशोरा ने बताई राजस्व मंडल की हकीकत
——

पूर्णाशंकर दशोरा
पूर्णाशंकर दशोरा
अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्णाशंकर दशोरा ने 17 फरवरी को राजस्व मंडल के कामकाज की हकीकत को बयां किया। 17 फरवरी को मंडल परिसर में नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शेखर और पूर्व अध्यक्ष नीलिमा जौहरी के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में दशोरा ने कहा कि पहले अपने मुवक्किल को वकील बताते थे कि राजस्व मंडल में मुकदमे की सुनवाई किस दिन हो रही है। इस सुनवाई के लिए वकील पूरी मेहनत करते थे। लेकिन अब मुवक्किल बताता है कि किस बैंच में किस दिन वकील को पैरवी करनी है। मुवक्किल अपने नजरिए से पैरवी करवाने को इच्छुक रहता है। दशोरा ने नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक शेखर ने कहा कि राजस्व मंडल की जो छवि बन गई है उसे सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मंडल के न्यायिक कार्य पारदर्शिता के साथ-साथ ईमानदारी भी नजर आनी चाहिए। अच्छा हो मानवीय सदस्य दोनों पक्षों की बहस सुनने के तुरंत बाद अदालत में ही फैसला सुना दे। अभी होता यह है कि बहस सुनने के बाद फैसला रिजर्व कर किया जाता है। इसी से शंकाएं होती है। दशोरा ने कहा कि राजस्व मंडल में गरीब काश्तकार न्याय की आशा लेकर आता है। काश्तकार को न्याय मिलना ही चाहिए। समारोह में अध्यक्ष शेखर ने कहा कि वे राजस्व मंडल के कामकाज में पारदर्शिता और ईमानदारी दिखाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने मुकदमों के शीघ्र निस्तारण को वकील समुदाय के सहयोग की अपेक्षा की वहीं पूर्व अध्यक्ष नीलिमा जौहरी ने कहा कि किसी वकील के निधन पर बार-बार न्यायिक कार्य स्थगित करने के बजाय माह में एक बार शोकसभा आयोजित की जाए। इस एक दिन की सभा में सभी दिवंगत वकीलों को श्रद्धांजलि दी जाए।
(एस.पी. मित्तल) (17-02-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!