मुख्यमंत्री का पुष्कर के प्रति विशेष लगाव,10 माह में तीसरी पुष्कर यात्रा

अनिल पाराशर
अनिल पाराशर
हिन्दुओ की पावन तीर्थ स्थली एंव अंतराष्ट्रीय तीर्थस्थल पुष्कर में 3 मई को एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रोप वे का उद्घाटन करेगी राज्य की यह पहली सीएम होगी जिन्होंने मात्र 10 माह में तीसरी बार तथा अपने इस कार्यकाल में चौथी बार पुष्कर आ रही हे और जब भी मुख्यमंत्री पुष्कर आई पुष्कर विकास के लिए कुछ न कुछ दक्षिणा के रूप में देकर गई इस बार भी उम्मीद करते हे मुख्यमंत्री पुष्कर विकास के लिए कुछ नई घोषणा भी कर सकती हे वेसे भी पुष्कर विकास की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा हे मुख्यमंत्री का पुष्कर से विशेष लगाव होने के कारण विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जा रही हे।मुख्यमंत्री 13 जून को बूढ़ा पुष्कर और उसके बाद पुष्कर मेले में भी आई और दो दिन मेले में रुकने वाली भी पहली सी एम बनी और अब रोप वे का उदघाटन करने आ रही ही ।पुष्कर में विगत एक वर्ष में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हे उसकी हर कोई सराहना कर रहा हे ।पुष्कर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए नगर पालिका जगह जगह भूमिगत कचरा पात्र लगा रही हे तो वही भूमिगत केबिल लाइन का कार्य भी तीर्व गति से चल रहा हे।तो वही मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रति माह जिले के आला अधिकारी पुष्कर विकास को लेकर बैठक आयोजित कर स्थानीय लोगो के सुझाव ले रहे हे ताकी पुष्कर का विकास स्थानीय लोगो के अनुरूप ही हो। इस बार पुष्कर मेले में भी आकर्षक और शानदार कार्यक्रम करवाने के साथ साथ अच्छी व्यवस्थाओ को अंजाम देकर मेले को सफल बनाकर लोगो का दिल जीत लिया।पुष्कर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा हे। पुष्कर में यात्रियों और पर्यटको को बढ़ावा देने के लिए कई आकर्षक कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करवा रहे हे।पुष्कर मेले में शानदार व्यवस्था करने और सफल बनाने पर जन्हा मुख्यमंत्री ने विधायक सुरेशसिंह रावत को संसदीय सचिव बनाकर उनको इनाम दिया बल्कि पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की पीठ भी थपथपाई।और कहा की पुष्कर विकास के लिए बजट की किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी मुख्यमंत्री ने जो भी घोषनाये पुष्कर के लिए की वो सभी करीबन पूर्ण होती जा रही हे और यही नही मुख्यमंत्री स्वंय पुष्कर विकास की रिपोर्ट ले रही हे बल्कि खुद पुष्कर आकर इसका निरीक्षण कर रही हे।जिसका परिणाम सभी को देखने को मिल रहा हे।

अनिल सर संपादक बदलता पुष्कर

error: Content is protected !!