अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनते बनते रह गए झालीवाल

अजमेर में गिनती के दमदार कांग्रेस नेताओं में शुमार कैलाश झालीवाल प्रदेश कांग्रेस सचिव बन गए है। असल में उनकी प्रबल इच्छा अजमेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने की थी। वे लगभग बन भी गए थे। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पिछले दिनों पहली बार जब संभागीय सम्मेलन में अजमेर आए थे, तब तक यह पक्की सूचना थी कि उन्हें अध्यक्ष बनाया जा रहा है। बताया जा रहा था कि प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया था कि उनकी नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। इसकी जानकारी चंद लोगों को ही थी। आम कार्यकर्ताओं को हवा तक नहीं थी। बाद में षनैः षनैः समीकरण बदलते गए। कुछ और दावेदार उभर आए। और अंततः हुआ यह कि उन्हें अध्यक्ष बनाने की बजाय प्रदेष सचिव बना दिया गया। बेशक उनका कद बढ गया है, मगर शहर में कांग्रेस को सक्रिय करने की उनकी जो दिली इच्छा थी, वह अधूरी ही रह गई।
ज्ञातव्य है कि वे पैंतीस साल से भी अधिक समय से कांग्रेस में सक्रिय है। जब भी कभी कांग्रेस कुछ कम सक्रिय थी, तब भी वे सक्रिय बने रहे। युवक कांग्रेस के अतिरिक्त सेवादल में भी जिम्मेदार पदों पर भी रहे हैं। जब महेन्द्र सिंह रलावता षहर कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब उनकी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे। पार्टी के सभी कार्यक्रमों व बैठकों का संयोजन रलावता के निर्देशन वे ही किया करते थे। इस लिहाज से उन्हें शहर कांग्रेस की कार्यविधि का पूरा ज्ञान था। यही वजह थी कि सीनियरटी के नाते उनकी हार्दिक इच्छा थी कि शहर अध्यक्ष का पद हासिल कर लें। बनने के करीब भी पहुंच गए, मगर बदले हालात में और बडे पद पर आसीन कर दिए गए हैं। उनके राजनीतिक जीवन में यह अहम उपलब्धि है।

error: Content is protected !!