किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक टाक का क्या होगा?

जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की सरगरमी तेज हो रही है, वैसे वैसे राजनीतिक गलियारे में यह सवाल उठ रहा है कि निर्दलीय विधायक सुरेष टाक का राजनीतिक भविश्य क्या होगा? सब जानते हैं कि वे मूलतः किषनगढ के षहरी और भाजपा मानसिकता के मतदाताओं की उत्पत्ति हैं।
हुआ यूंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा, दोनों ने जाट को ही टिकट दिया तो टाक को निर्दलीय रूप में मैदान में उतर कर त्रिकोण बनाने का मौका मिल गया। संयोग ऐसा हुआ कि पूर्व कांग्रेस विधायक नाथूराम सिनोदिया भी बागी बन गए और मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया। टाक ने 17452 मतों से जीत दर्ज की। टाक को 82678, भाजपा के विकास चौधरी को 65226, निर्दलीय नाथूराम सिनोदिया को 22851 व कांग्रेस के नन्दाराम को 15157 वोट मिले। यदि सिनोदिया व नंदाराम के वोटों को जोड़ लिया जाए तो भी आंकड़ा टाक व चौधरी को मिले वोटों से कम बैठता है। उसकी वजह साफ है कि शहर की हवा के साथ बहे कांग्रेसी वोट भाजपा मानसिकता के टाक की झोली में पड़ गए।
जीतने के बाद किषनगढ के विकास को ख्याल में रखते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार का साथ दिया। मुख्यमंत्री अषोक गहलोत की उन पर कृपा भी खूब रही। टाक ने किषनगढ के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोडी। इस उम्मीद में कि जनता के दबाव में कांग्रेस उन्हें टिकट देने पर गंभीरता से विचार करेगी। लेकिन धरातल की हकीकत यह है कि कांग्रेस चाहते हुए भी उनको टिकट नहीं दे पाएगी। यह पक्का है कि भाजपा किसी जाट को प्रत्याषी बनाएगी तो उसका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस भी किसी जाट को टिकट देगी। यदि टाक पर दाव खेलती है तो जाट पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में लामबंद हो जाएंगे। किषनगढ षहर की जनता के लिए टाक को जिताना कठिन होगा। चूंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार का साथ दिया, इस कारण भाजपा उनको नहीं देगी। अगर दे भी देती है तो वे कांग्रेस के जाट प्रत्याषी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। कुल मिला कर टाक के लिए अजीबोगरीब स्थिति हो जाएगी। उनके पास कांग्रेस व भाजपा के जाट प्रत्याषियों के मुकाबिल किषनगढ षहर की जनता का साथ लेकर फिर निर्दलीय चुनाव लडने का विकल्प बचेगा। बेषक वे त्रिकाणीय मुकाबला बनाने में सफल हो जाएंगे, मगर जीत सुनिष्चित होगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पिछली बार तीन जाट मैदान में होने के कारण जाटों के वोट विभाजित हो गए, मगर इस बार भी ऐसी ही स्थिति बनेगी, पक्का नहीं है।

error: Content is protected !!