मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री राजहंस शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रदेश के सुपरिचित मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री राजहंस शर्मा आज से ठीक 24 साल पहले हमसे भौतिक रूप विदा हो गए थे, जिनकी दिव्य आत्मिक मौजूदगी हमारे दिलों को अब भी आलोकित कर रही है। प्रसिद्ध समाचार पत्र दैनिक न्याय ही उनकी अकेली पहचान नहीं है, अपितु मिलनसारिता, प्रखर आभा मंडल, चेहरे पर सदा विराजित मंद मुस्कान, आकर्षक व्यक्तित्व की अमिट छाप जेहन पर चस्पा है। उन्होंने दैनिक प्रगतिशील न्याय का प्रकाशन भी किया। उनकी गिनती प्रदेश के प्रभावशाली दिग्गज पत्रकारों में होती थी। राजनीति हलकों में भी उनकी धाक थी। उनकी पुण्यतिथी पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
_ॐ द्यौः शान्तिरन्तरिक्ष शान्तिः, पृथ्वी शान्तिरापः शान्तिरोषधयः शान्तिः ।_
_वनस्पतयः शान्तिर्विश्वे देवाः शान्तिर्ब्रह्म शान्तिः, सर्वं शान्तिः, शान्तिरेव शान्तिः, सा मा शान्तिरेधि ।_
*ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ।*

error: Content is protected !!