कौन बनेगा डिप्टी मेयर????
कांग्रेस ने सामान्य वर्ग के मेयर की सीट पर ओबीसी माली समाज को चुनकर आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को अपने पक्ष में करने का मास्टर स्ट्रोक खेला है….. गौरतलब यह है कि सामान्य वर्ग कांग्रेस को वोट ही नहीं देता है….
सामान्य वर्ग में मुख्यतया ब्राह्मण
राजपूत
वैश्य
और कायस्थ समाज आते हैं…. यह लंबे समय से कांग्रेस की उपेक्षा करते आए हैं ऐसे में सामान्य वर्ग की सीट पर ओबीसी को देना एक बुद्धिमता का काम है.
इससे दोनों सीटों पर भाजपा के बड़े वोट बैंक में , बड़े स्तर पर सेंध लगेगी…..
जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा…..चाहे उनका मेयर बने या ना बने….
यदि माली समाज का मेयर बनता है तो ध्रुवीकरण बहुत तेज होगा….
अब रही बात डिप्टी मेयर के लिए एकमात्र योग्यता रखते हैं….चौथी बार पार्षद बने नौरत गुर्जर..
नोरत गुजर की खास बात यह है कि उन्होंने कभी भी अपना वार्ड नहीं बदला यानी उनकी छवि इतनी अच्छी है कि भाजपा के गढ़ में कल लगातार चार बार कांग्रेस से पार्षद के तौर पर लगातार चौथी बार चुनाव जीते हैं..
तो डिप्टी मेयर उन्हें बनना चाहिए….
पर जब ओबीसी का मेयर बन रहा है तो कांग्रेस की मजबूरी है योग्य व्यक्ति नौरत गुर्जर को डिप्टी मेयर नहीं बनाएंगे….
तो बनेगा कौन डिप्टी मेयर???
कॉंग्रेस नेताओ की चर्चाओ के अनुसार अजमेर नगर निगम में डिप्टी मेयर किसी मुसलमान को बनाया जाएगा
क्योंकि वर्तमान समय में मुस्लिम बाहुल इलाको में पार्षद टिकटों के वितरण से पैदा हुई नाराजगी को धर्मेंद्र राठौर बैलेंस करना चाहते हैं….
ताकि आने वाले तो विधानसभा चुनाव में धर्मेंद्र राठौर जी को अजमेर उत्तर से मुस्लिम बहुल इलाकों में जबरदस्त समर्थन मिले नाराजगी ना रहे इन्हीं कारणों से डिप्टी मेयर के पद पर किसी मुसलमान को कांग्रेस खड़ा करेगी..
खास बात यह है कि डिप्टी मेयर पद की लॉलीपॉप कई पार्षद जनो को पकड़ा दी गई है जिसे चूसते रहो ताकि मेयर इलेक्शन में क्रॉस वोटिंग ना कर सके.
इससे दोनों सीटों पर लगभग 50000 वोटो पर अतिरिक्त पकड़ मजबूत होगी….
ऐसा मेरा आकलन है और किसी निर्दलीय मुस्लिम पार्षद को डिप्टी मेयर बनाया जाएगा और वह नाम है ….
निर्दलीय पार्षद अजहर खान.
राजीव शर्मा