आज का राशिफल व पंचांग :19 नवम्बर, 2025, बुधवार

आज और कल का दिन खास
19 नवम्बर 2025 : गौरी तपो व्रत आज।
19 नवम्बर 2025 : महाव्रत आज से प्रारम्भ।
19 नवम्बर 2025 : श्री बालाजी जयंती आज।
19 नवम्बर 2025 : पुरमंडल में मेला आज।
19 नवम्बर 2025 : झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती आज।
20 नवम्बर 2025 : देवपितृकार्य अमावस्या कल।
20 नवम्बर 2025 : देविका स्नान कल।
20 नवम्बर 2025 : अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस कल।
आज का राशिफल
******************
19 नवम्बर, 2025, बुधवार
===================
मेष राशि : आज के दिन खुशियां बढ़ाने वाली घटनाएं सुनने को मिलेंगी। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि : घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि : दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
कर्क राशि : अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
सिंह राशि : दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
कन्या राशि : आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
तुला राशि : आज क्रोध से बचें। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
वृश्चिक राशि : अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु राशि : व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दु:ख को छुपा रहे हैं। आज खुशखबरी मिलने का दिन है।
मकर राशि : दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।
कुम्भ राशि : अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेग़ा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।
मीन राशि : पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
आज का पंचांग
==========
19 नवंबर 2025, बुधवार
************************
तिथि चतुर्दशी 09:45 AM
नक्षत्र स्वाति 07:59 AM
करण शकुन, 09:45 AM,
       चतुष्पाद 11:01 PM
पक्ष कृष्ण
योग सौभाग्य 08:59 AM
वार बुधवार
सूर्योदय 06:45 AM
सूर्यास्त 05:26 PM
                      अगले दिन
चन्द्रमा तुला 04:14 AM
राहुकाल 12:06 – 01:26 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत कार्तिक
मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त
अभीजित कोई नहीं
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!