आज का राशिफल व पंचांग : 10 दिसंबर, 2025, बुधवार

आज और कल का दिन खास
10 दिसम्बर 2025 : चक्रवर्ती डॉ. राजगोपालाचारी की जयंती आज।
10 दिसम्बर 2025 : ऊर्जा संरक्षण दिवस आज।
10 दिसम्बर 2025 : मानवाधिकार दिवस आज।
11 दिसम्बर 2025 : गुरु रामबख़्श महाराज निर्वाण दिवस कल – (नवलपंथ)।
11 दिसम्बर 2025 : यूनिसेफ दिवस कल।
11 दिसम्बर 2025 : मासिक कालाष्टमी कल।
आज का राशिफल
*****************
10 दिसंबर, 2025, बुधवार
===================
मेष: कोई नया काम या रोजगार शुरू  करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। कुछ नए संपर्क भी आज बनने वाले हैं। पुण्य काम आपके हाथों होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय बीतेगा।
वृषभ: ग्रह-नक्षत्र आपको आरंभिक संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उन्नतिकारक दिन है, परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। आय-सम्पत्ति में वृदधि के लिए शुभ दिन है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन: बुद्धि और चतुराई का लाभ आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। भक्ति भाव से मन ओत-प्रोत रहेगा।
कर्क: आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी कारण से मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें। कुमारी कन्या की पूजा करना शुभ रहेगा।
सिंह: आज आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से अटका काम आज पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुछ खरीदारी कर सकते हैं।
कन्या: किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है।
तुला: आपकी राशि में ग्रहों का अच्छा संयोग बना है। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।
 वृश्चिक: आज खर्च की अधिकता रहेगी। मन को संयमित रखें नहीं तो कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय बुद्धि और विवेक से काम लें।
 धनु: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर या तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। काम-काम में रुचि रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मिलकर आनंदित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।
मकर: आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है। घर में सुख के साधन बढेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी रुचि का काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।
 कुंभ: आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। दिन का आरंभ आध्यात्मिक चिंतन से हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। कुल मिलाकर दिन मंगलकारी रहेगा।
मीन: आज आपको किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। यात्रा की योजना हो सके तो आज टाल दें और वाहन सावधानी से चलाएं। मां दुर्गा की पूजा करें और कवच का पाठ करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
आज का पंचांग
==========
10 दिसम्बर 2025, बुधवार
********
तिथि    षष्ठी    01:48 PM
                     अगले दिन
नक्षत्र   मघा     02:45 AM
करण  वणिज, 01:48 PM,
                     अगले दिन
          विष्टि    01:47 AM
पक्ष     कृष्ण
योग   वैधृति    12:45 PM
वार    बुधवार
सूर्योदय          07:02 AM
सूर्यास्त           05:24 PM
चन्द्रमा  सिंह
राहुकाल  12:13 – 01:31 PM
विक्रमी संवत्  2082
शक सम्वत  1947 ( विश्वावसु )
मास अमांत      मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत   पौष
शुभ मुहूर्त
अभीजित  कोई नहीं
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!