अजमेर लोकसभा चुनाव के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

IMG-20140331-WA0012IMG-20140331-WA0002अजमेर। गुजरात विकास मोडल को देषभर के राज्यों में लाने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याषी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई जायें। इसके लिए जरूरी है कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार को जड़मूल से नष्ट किया जायें। ये वक्तव्य सोमवार को भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कें हुए भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष अषोक परनामी ने कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करतें हुए कहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करतें हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तन मन से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में काम करनें का आव्हान् किया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में अप्रत्याशित जीत में प्रार्टी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा यही कारण है कि कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने चुनाव क्षेत्र बदलनें में लगें रहें। राजस्थान की गहलोत सरकार ने पिछले साढे़ चार वर्षाें तक कागजों में विकास की योजनाऐं बनाई एवं छः महिने में झूठी घोषणाऐं करके गरीब और आम जनता के साथ विश्वासघात किया। राजस्थान मुख्यमंत्री वंसुन्धरा राजे गरीबों व आम जनता के हितों की योजनाओं को जो गहलोत सरकार ने बन्द कर दी थी उसे पुनः शुरू करने का कार्य किया जायेगा। यह वादा साठ दिनों की योजना लाकर वसुन्धरा राजे ने सिद्ध कर दिया कि राज्य में गरीब किसान एवं आम जनता कि हितेषी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ही हैं।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करतें हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि पन्द्रह दिन की तपस्या से देश का भविष्य बदलेगा। देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लानें के लिए कार्यकर्ता ओं को एकजूट होकर भाजपा प्रत्याशी को वियजी बनानें का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि  मोदी की आवाज को बुलन्द करनें के लिए कार्यकर्ताओं घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करनें का आव्हान् करें।
पूर्व सांसद एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक पुष्प जैन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करतें हुए कहा कि देष को बाहरी खतरों से बचानें के लिए केन्द्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को सता में लायें।
देहात अध्यक्ष बी.पी.सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याषी सांवल लाल जाट को भारी बहुमत से जितानें का आव्हान् किया।
विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा आम जनता को मूल मुद्दें भटकाया जा रहा हैं।  यह चुनाव देश की असमिता का चुनाव हैं। राजस्थान में वंसुन्धरा राजे के मिशन 25 को पूरा करनें के लिए कार्यकर्ताओं को तन मन से जुटना होगा और देश में मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बहाई जायें भाजपा की सरकार लानी होगी।
इस अवसर पर सम्बोधित करतें हुए विधायक वासुदेव देवनानी ने खोखली घोषणा करनें वाले कांग्रेस प्रत्याषी को हरानें के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट  होकर भाजपा प्रत्याषी को जितानें के लिए तन मन काम करनें का आव्हान् किया।
पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा ने कार्यकर्ताओं को आव्हान् करतें हुए कहा कि विधानसभा में ऐतिहासिक जीत को बनायें रखनें के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए भाजपा प्रत्याशी प्रो. सांवर लाल जाट ने कहा कि देश में केन्द्र की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों में सित्तर हजार करोड़ के एक सौ चालिस घोटालें रहें। देश में कांग्रेस सरकार किसान विरोधी नीतियों से तीन लाख किसानों ने आत्महत्या की हैं। देष में किसानों की गिरती हालत एवं गरीब आमजनता पर चिन्ता जतातें हुए जाट ने कहा कि देष में बदलाव की आवष्यकता हैं। इसके लिए जरूरी है कि देष में किसान एवं गरीब जतना की हितेषी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान् किया कि कम समय में जी जान से जुटकर भाजपा को अधिक अधिक मतों से जितानें के लिए घर घर जाकर मतदाताओं को भाजपा की रीती नीति से अवगत कराऐं। इस अवसर पर विधायक सुरेष सिंह रावत, भागीरथ चैधरी, कमला गोखरू, धर्मेन्द्र गहलोत, आषीष चतुर्वेदी, डाॅ. अरविन्द शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, आनन्द सिंह राजावत, अरविन्द यादव, जे.के. गौड़, षिवषंकर हेडा, नारायण सिंह गुडियावास, विनिता जैमन, धर्मेष जैन, जयकिषन पारवानी, कंवल प्रकाष किषनानी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह, शक्ति सिंह राठौड़ सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद थें।
भाजपा प्रत्याषी सांवर लाल जाट 1 अपै्रल मंगलवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र के खरवा, पीपलाज, कानाखेडा, अंधेरी देवरी, झाग, खिंमपुरा चैराया, लुलवा, श्यामगढ, धोलादाता, मसूदा, हरराजपुरा, सबलपुरा, किराप, रायला, जामुला, सतावरिया, गेगलियावास, शेरगढ, देवमाली, नन्दवाडा, दौलतपुरा, जिवाडा, देवास, रामगढ़ हिनोरिया, जालिया सैेकण्ड, कानीया गांवों व कस्बों में संघन जनसम्पर्क किया करेगें।
 
किशनगढ़ में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 
किषनगढ़ में अग्रवाल भवन में भाजपा प्रदेषाध्यक्ष  अषोक परनामी के द्वारा भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढातें हुए परनामी ने सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याषी सांवर लाल जाट के समर्थन में जोरषोर से कार्य करनें का आव्हान् किया। इस अवसर पर प्रदेष उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, देहात अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, भागीरथ चैधरी किषनगढ़ विधायक, श्यामसुन्दर चैधरी, शंभु शर्मा, नेमीचन्द जोषी ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
error: Content is protected !!