वंसुन्धरा राजे ने रिसाला रिसोर्ट में विधायकों की बैठक ली

Vasundhara Rajeपुष्कर। मुख्यमंत्री वंसुन्धरा राजे सिन्धिया पुष्कर में आमसभा को सम्बोधित करनें के पश्चात् रिसाला रिसोर्ट पहुची। रिसोर्ट पहुचनें पर भाजयुमो प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य चेतन चैधरी ने श्रीमति राजे को बुकें भेट कर स्वागत किया। श्रीमति राजे ने रिसोर्ट पहुचकर भाजपा विधायक अनिता भदेल, सुरेष सिंह रावत, सांवरलाल जाट, प्रेमचन्द बैरवा, शत्रुघ्न गौतम, वासुदेव देवनानी, शहर जिला अध्यक्ष रासा सिंह रावत व देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत के साथ एक आवष्यक बैठक ली। बैठक में वसुन्धरा राजे ने उपस्थित भाजपा विधायक एवं भाजपा नेताओं से चुनावी समीकरण कि समिक्षा की। श्रीमति राजे ने विधायकों एवं शहर व जिला देहात अध्यक्ष को भाजपा प्रत्याषी को विजयी बनानें हेतु विषेष निर्देष दिये। इसकी जानकारी देते हुए भाजयुमो प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य चेतन चैधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक के पश्चात् भाजपा पदाधिकारियों के साथ सहभोज किया।

सांवरलाल जाट आज नसीराबाद शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क
अजमेर। भाजपा प्रत्याषी सांवर लाल जाट 8 अपे्रल शुक्रवार कोे नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के केसरपुरा, मकरेडा, नाथूथला, डोडियाना, बिड़क्चयावास, लीड़ी, लामाना, अमरगढ, भीमपुरा, राजगढ, राजौसी, भवानी खेडा व नसीराबाद शहर में संघन जनसम्पर्क करेंगें।

error: Content is protected !!