भय, भूख और भ्रस्टाचार की जड़ कांग्रेस- राठोड़

IMG-20140327-WA0015IMG-20140327-WA0017राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठोड़ ने कहा की कांग्रेस ने कभी देश का भला नहीं किया हे हर चुनाव में जनता को मुर्ख बनाने के लिए नई नई चाले चलती हे। राठोड़ ने कहा की कांग्रेस ने कई बार गरीबी भगाओ का नारा देकर सत्ता सुख भोगा लेकिन गरीबी नही खत्म कर सकी और इसका प्रमुख कारण कांग्रेस पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार हे। राठोड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह का नाम लिए बिना कहा की गरीब तो और गरीब हो गया लेकिन हमारे कांग्रेस सांसद जरुर करोडपति बन गये। जो व्यक्ति पांच वर्ष पूर्व तक आयकर खजाने में एक रुपया नहीं जमा करते थे वही आज सत्रह लाख रूपये आयकर दे रहे हे और ये में नही सारा मीडिया और उनका आयकर घोषणा पत्र बोल रहा हे। मेड़ता विधायक सुखराम मेघवाल ने कहा की कांग्रेस ने पांच साल में विकास के काम करना तो दूर लोगों के दुःख दर्द में भी काम नहीं आये। मेघवाल ने कहा की मेड़ता की जनता खुश हे की भाजपा ने एक नेक व इमानदार व्यक्ति को टिकिट दिया हे।मीडिया सेल संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की आज प्रात 10बजे से राठोड़ मेड़ता विधानसभा के जसवंत बड, पुंडलू, बिटण गाँवों मे जनसम्पर्क एंव आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रिया प्रधान रामप्रताप बग्गड़,मंडल अध्यक्ष रामकिशोर, जिला महामंत्री विरम देव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संध्या भाटी, सरपंच भिखमचंद, राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल सहित मेड़ता विधानसभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!