कांग्रेस के लिए विकास का अर्थ भ्रष्टाचार से-राठौड़

IMG-20140328-WA0004भारतीय जनता पार्टी के राजसमन्द सीट के भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड ने कहा की कांग्रेस के लिए विकास का अर्थ भ्रष्टाचार हे और इसी कारण आज देश रसातल की और बढ़ रहा हे। राठोड़ ने कहा की अगर देश को वास्तव में विकास की और अग्रसर करना हे तो नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सोंपनी होगी। डेगाणा विधानसभा क्षेत्र के बुटाटी गाँव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा की भाजपा का एक मात्र उद्देश्य देश और समाज की सेवा करना हे। सहकारिता राज्य मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा की कांग्रेस शासन ने गरीब के मुंह का निवाला छीन  लिया हे आये दिन बढ़ते डीजल के दामों ने महंगाई को सुरसा के मुँह की तरह बढ़ा दिया हे। किलक ने कहा की जनता  कांग्रेस के दस साल के शासन से घबरा चुकी हे और अब बदलाव चाहती हे। इसीलिए जनता की नजरे नरेंद्र मोदी की तरफ हे। मीडिया सेल लोकसभा प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रत्याशी हरिओम सिंह और डेगाणा विधायक और मंत्री अजय सिंह किलक ने प्रात 8.30 बजे डेगाणा के ग्रामीण इलाकों इग्यास्नी,चकढाणी,दुनास,बूटाटी,ढाढ़रिया,निम्बड़ी,बछबारी, जेतपुरा,चौसली, बामण कला, चुई, चूहा, डावोली मीठी,राजापुरा, जाखेडा,किरोदा माझी, चांदारूपा, तिलानेस, इडवा, पोलियावास, मेवडा आदि क्षेत्रों का दौरा किया। जनसम्पर्क और सभाओं के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखेडा,महामंत्री जितेन्द्र दाधीच, विरदिचंद तोषनीवाल, बेनी गोपाल शर्मा, भंवर सिंह, रामोस, आनन्द सिंह, मीडिया संयोजक पवन पारिक सहित कई कार्यकर्ता साथ थे।
भाजपा प्रत्याशी का आज आमेट क्षेत्र में जनसम्पर्क
राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ आज आमेट क्षेत्र का दौर करेंगे। भाजपा मीडिया सेल के लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की 29 मार्च शनिवार को प्रात 8 बजे सियाणा से प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ एंव कुम्भलगढ़ विधायक एंव पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ जनसम्पर्क करेंगे। वंही सायं 7:30बजे आमेट लक्ष्मीबाजार स्थित सराय में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। जनसम्पर्क एंव कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष नंदलाल सिंघवी,जिला महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक सहित मंडल एंव जिला पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेंगे।(फोटो राजसमन्द  भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठोड का हे।

error: Content is protected !!