
बाड़मेर / बीजेपी ने बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ पार्टी नेता जसवंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने शनिवार को नाम वापसी के आखिरी दिन अपना नामांकन वापस लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पार्टी ने कार्रवाई की।पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने 76 वर्षीय सिंह को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया। उसके बाद आज जसवंत सिंह की और से कोई प्रतिकिरिया आई लेकिन अब जसवंत सिंह कि पत्नी शीतल कवर ने मोर्चा सँभालते हुए जैसलमेर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा एक सनसनी आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे जब मुझे नितिन गडगरी मिलेगे तो में उनसे लड़ाई करुँगी यह में आपके माध्यम से गडगरी बता देना चाहतु हु अगर निकलना ही था तो वापस क्यों लिया था भाजपा अब मेरी नजरो में गिर चुकी है अब यह हमांरे मान -सामान कि बात है इसलिए हम चुनाव में पूरा दम ख़म दिखाएगे हमने तो सिर्फ अपने घर से टिकट ही तो माग तो इसमें क्या गुना कर दिया हम किसी भी पार्टी में नहीं जा रहे है हमारे पास सपा प्रमुख मुलयाम सिंह से लेकर कई पार्टियो से हमें ऑफर मिला लेकिन हम निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगे भाजपा में धर्म कि अहमियत नहीं है
जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने ली सभाए
बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में रविवार को चित्रा सिंह ने इंदिरा कॉलोनी और बायतु के लापुन्दडा में आम सभाओ का आयोजन कर आम जन को जसवंत सिंह को जिताने का आह्वान किया। चित्र सिंह ने सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि जसवंत सिंह को भाजपा ने अपने लोगो कि सेवा करने से रोकने का षड्यंत्र रचा था मगर क्षेत्र कि जनता और कार्यकर्ताओ कि भावनाओ को देख उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णयो लिया। चित्रा सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह का चुनाव क्षेत्र कि जनता के स्वाभिमान से जुड़ा हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चुनाव लड़ने का मानस बनाया था मगर भाजपा ने उनके साथ ठीक नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जसवंत सिंह और क्षेत्र कि जनता का अपमान किया जिसे बर्दास्त नहीं किया जायेगा ,उन्होंने कहा कि सत्रह अप्रैल को जनता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने आह्वान किया कि टॉर्च बेटरी के निशाँ पर बटन दबा कर अपने अस्तित्व के लिए जसवंत सिंह को जिताए। सभा को अशरफ अली खिलजी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जसवंत सिंह जैसे कद्दावर नेता के साथ जो कुछ हुआ उसकी निंदा कि जनि चाहिए ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह छतीस कौम के चहेते हें ,उन्होंने कहा कि हम भाजपा के वोट पर चोट करेंगे जसवंत सिंह को भारी मत्तो से विजयी बनाएँगे। अशरफ अली ने कहा कि जसवंत सिंह के आने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। पूनम राम मेघवाल ने कहा कि जिन लोगो ने अनुसूचित जाती के कर्मचारियो के आरक्षण का विरोध करने वालो को वोट नहीं देंगे यह समाज ने तय किया हें
सभाओ में शायर कंवर , सरपंच सोनाराम मेघवाल ,सरपंच विरधाराम दरजी ,महावीर जीनगर, मालकदिन गिड़ा , सफ़िदिन गिड़ा , सरपंच पर्वत सिंह भंवर लाल सांसी ,चेतन राम देवासी ,रामाराम मेघवाल ,पदम् सिंह कंवरली ,पटौदी सरपंच हदवंत सिंह ,चुनीलाल ,भेखा सिंह बोड़वा ,कल्याण सिंह गोपड़ी ,लूंण सिंह रेवाड़ा सहित कई जसवंत समर्थक उपस्थित थे।
दौरे का खर्च पार्टी प्रत्यासी के खाते में जोड़ने का लिखा
बाड़मेर / बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के चुनाव अभिकर्ता राजेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पात्र लिख कर भाजपा प्रत्यासी कर्नल सोनाराम के समर्थन में धार्मिक स्थलो पर कि यात्रा का खर्च प्रत्यासी के खर्चे में जोड़ने कि मांग कि हें ,राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैन धर्म स्थल नाकोडा ,नागाणा ,आसोतरा सहित कई धार्मिक स्थलो का दौरा कर आम जन से भाजपा को जितने कि अपील कि थी ,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अघोषित कार्यक्रम में उन्होंने धार्मिक स्थलो पर वोट मांग आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया हें ,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उपयोग में लाये गए हेलिकॉप्टर और सुरक्षा सम्बंधित व्यय को भाजपा प्रत्यासी के चुनावी व्यय में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा कि स्टार प्रचारक हें उन्होंने मुख्यमंत्री पद का दुरूपयोग पार्टी पक्ष में मतदान करने कि अपील कर किया।
chandan singh bhati
nehru nagar barmer rajasthan