विकास के साथ राष्ट्र निर्माण जरूरी- हरिओम सिंह राठौड़

IMG-20140331-WA0009राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की विकास के साथ राष्ट्र निर्माण करना परम आवश्यक हे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही  विकास के साथ राष्ट्र निर्माण सम्भव हे। कांग्रेस ने इस देश की जनता को हर बार धोखा दिया हे। राठौड़ ने कहा की कांग्रेस झूठ का पुलिंदा हे जो झूठ बोलकर जनता को ठगना चाहती हे। राठौड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह शेखावत पर  पांच वर्ष तक क्षेत्र से गायब रहने पर चुटकी लेते हुई कहा की विपक्षी प्रत्याशी को पांच साल बाद जनता की याद आई हे जो फिर से हाथ का खेल दिखाने के लिए जनता के बीच आ गये हें लेकिन अबकी बार जनता होंशियार हो गई हे हाथ देखना तो दूर शेखावत की शक्ल भी नही देखना चाहती। राठौड़ ने राजपुरा में सभा को संबोधित करते हुए कहा की विधायक कल्याण सिंह चौहान ने क्षेत्र के विकास के लिए जो योजनाए बनाई हे उन्ही योजनाओं को विस्तृत रूप देकर मिलकर विकास करेंगे। राठौड़ ने कहा की आपके आशीर्वाद और शक्ति के रूप में आपका वोट चाहिए और ये वोट दिल्ली में नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगा। नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने कहा की सेमीफाइनल में आपने मुझको जयपुर भेजा था अब फाइनल मेच में हरिओम सिंह राठौड़ को दिल्ली भेजना हे। दिल्ली जाकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करेंगे और हमारे लिए विकास की नई नई योजनाएं लाएंगे। जनता ने सबको परखा हे एक मौका नरेंद्र मोदी को भी मिलना चाहिए। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रत्याशी राठौड़ और नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने सवेरे 8:30 बजे सकरावास से जनसंपर्क शुरू किया। इस दौरान जगह जगह राठौड़ का ढौल नगाड़े और थाली मांदल के साथ स्वागत किया गया। गवारडी में राठौड़ को केलों से तौला गया। सकरावास के बाद बामनिया कला, सिन्देसर कला, राजपुरा, मेहंदुरिया, सान्सेरा, धनेरिया, चराणा सहित करीब 18 पंचायत मुख्यालयों पर जनसंपर्क एंव आमसभाओं को सम्बोधित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी, महामंत्री प्रकाश खेरोदिया, जीवन सोनी, किसान मोर्चा जिला  अध्यक्ष बोथ लाल जाट, गो संरक्षण प्रकोष्ठ के रतन लाल अहीर,ऊँकार मेनारिया, अनिल सिंघवी, मांगीलाल मेनारिया, शांतिलाल मेनारिया, बद्रीलाल, महिला सरपंच वर्धनी देवी पुरोहित, राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, राजसमन्द पार्षद हिम्मत कुमावत, रमेश खिंची, सहित कई कार्यकर्त्ता साथ थे।

भाजपा का सुराज रथ रवाना

राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के सुराज संकल्प रथ का शुभारम्भ कर राजसमन्द के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा गया। सुराज संकल्प रथ के जिला संयोजक सुनील जोशी और  सह संयोजक जगदीश पालीवाल ने बताया की रथ का मोह़ी में सरपंच दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सेंकडों ग्रामीणों ने जबर्दस्त उत्साह  के साथ स्वागत किया। मोही के बाद सुराज संकल्प रथ पिपली आचार्यंन,कुंवारिया, फियावडी सहित रेलमगरा क्षेत्र के विभिन्न गावों में दो दिन तक रहेगा। उसके बाद पुरे जिले में सुराज संकल्प रथ के कार्यक्रम तय होंगे।

error: Content is protected !!