मोदी पर अनर्गल आरोप कांग्रेस की बोखलाहट – राठौड़

IMG-20140401-WA0010राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की भाजपा को धर्मनिरपक्षता के नाम पर कोसने वाले पहले अपने गिरेबां में जांके। भाजपा धर्म निरपेक्ष हे या नही इसके लिए किसी अन्य दल के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही हे विशेष रूप से कांग्रेस की। भाजपा प्रत्याशी राठौड़ ने कहा की कांग्रेस के शासनकाल में अब तक सबसे ज्यादा सत्रह हजार सांप्रदायिक दंगे हुए हे जिसमे असम और 1984 के सिक्ख दंगे भी शामिल हे जिसको कांग्रेस के नेताओं ने अंजाम दिया हे। राठौड़ ने कहा की भाजपा जेसे राष्ट्रवादी दल पर उलजुलूल आरोप लगाना कांग्रेस की होने वाली संभावित हार की बोखलाहट हे। कांग्रेस के पास मोदी की कोई काट नही हे।जेतारण विधानसभा के पचरान पूरा में आमसभा को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा की कांग्रेस भी अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चलने वाली पार्टी हे जो भारतीय समाज में फुट डालकर राज करती हे और मोदी जेसे राष्ट्र भक्त और विकास पुरुष पर अनर्गल आरोप लगाती हे उन्होंने कहा की मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और देश में विकास की गंगा बहेगी। जेतारण के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा की जेतारण की जनता गोपाल सिंह शेखावत को ढूंढ़ रही हे जो कड़ी से कड़ी मिलाकर विकास करने के नाम पर वोट तो ले गये लेकिन जेतारण में वापस आकर झाँका तक नही।  गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए कहा की शेखावत पांच साल में करोडपति हो गये हें इसलिये वोट लेने के लिए कुछ भी कर सकते हें। जनता को सावधान रहने की जरूरत हे। आई लक्ष्मी का अपमान मत करना लेकिन वोट तो कमल को ही देना। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रत्याशी हरीओम सिंह  राठौड़ और जेतारण के विधायक सुरेन्द्र गोयल ने प्रात 9:30बजे जेतारण विधानसभा के कोटकिराणा से जनसंपर्क आरम्भ कर मगरा क्षेत्र के बगड़ी, कलालिया, आसन, काणुजा, बलुपुरा, पचरानपूरा, रामावास, लौटोती, निम्बोली सहित 16 पंचायतों में जनसंपर्क कर आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान बर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, रावत समाज के प्रदेश अध्यक्ष नन्दकिशोर रावत, जेतारण मंडल अध्यक्ष गोविन्द अडानिया, पूर्व प्रधान कमला चौहान, जेतारण प्रधान मलालाराम सिंघवी, पाली सेंट्रल कोपरेटिव बेंक के चेयरमेन पुष्पेन्द्र सिंह, रायपुर पूर्व प्रधान जीवन सोनी, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, नरेश पानेरी, राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल सहित सेंकडों कार्यकर्ता साथ थे।

error: Content is protected !!