राजसमन्द। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस के लिए पंथनिरपेक्षता कट्टरपंथियों का घोर तुष्टिकरण मात्र है। स्वाभिमान, सुशासन और विकास का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी इन्हीं सुत्रों के प्रतीक पुरुष बन कर उभरें हैं। जबकी कांग्रेस आज भी अपने कुकृत्यों का लेखा देने को तैयार नहीं हैं। किरण कुवांरिया ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि कांग्रेस पराजय की मनोव्यथा से ग्रसित है। उसके बड़े नेता चुनावों का सामना करने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी और सांसद पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं। कांग्रेस सरकार संरक्षित और राज्य द्वारा अनुदानित साम्प्रदायिकता को फैला कर देश को दुर्बल बनाने का काम करती रही है। जबकि भाजपा नें सदैव सुशासन, सुरक्षा और विकास के आधार पर जन समर्थन मांगा है।
किरण माहेश्वरी ने आज राजसमंद क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर भाजपा को विजयी बनाने का जनता से आव्हान किया। किरण नें पीपरड़ा, केलवा, बागुन्दड़ा, तासोल, भाणा, नवाणा, एमड़ी, नान्दोली, राज्यावास, कुंवारिया, फियावड़ी, सांगठ, पीपलान्त्री, राजनगर, एवं कांकरोली का भ्रमण किया। किरण के साथ सत्यनारायण पुर्बिया, मण्डल उपाध्यक्ष प्रकाश पालीवाल, युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नर्बदाशंकर पालीवाल, गितेश पालीवाल, छगनलाल जाट, दिनेश दाधीच, महेन्द्र खटीक आदि पदाधिकारी थे। किरण नें विष्णु महायज्ञ में भी भाग लिया। ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि देश का हालात बदलने के लिए मतदान का सही उपयोग करें। भाजपा को विजयी और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं । पहले आपने राजस्थान की तस्वीर बदली, अब देश की तस्वीर बदलें।