देश को लगी गाँधी परिवार की नजर-राठौड़

IMG_20140404_120217077राजसमन्द। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने सेवा के नाम पर हमेशा मेवा खाया हे। हमारे पुरखों ने भी समाज की सेवा की लेकिन अपना घर फूंक कर लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीब के चूल्हे में पानी डालकर घर में आग लगाने का काम किया हे जनता की ऐसी सेवा करने वाली कांग्रेस के नेताओं ने अपने घर भरे हे। सेवा के नाम पर धोखा देने वाली कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए।  राठौड़ ने वर्तमान कांग्रेस को नकली कांग्रेस की संज्ञा देते हुए कहा की आजादी के बाद से ही इस देश को गाँधी परिवार की नजर लग गई हे और नजर उतारे बिना देश का कायाकल्प होना मुश्किल हे। राठौड़ ने कहा की नजर उतारने के लिए.  चुनाव आयोग ने 17 अप्रेल की तारीख तय की हे कमल रूपी वोट से नजर उतारने के साथ ही भारत को कांग्रेस मुक्त करना हे। नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान ने केसुली में भाजपा के हर कार्यकर्ता को हरीओम सिंह बताते हुए कहा की आपने जयपुर की चाबी मुझे सोंपी हे तो दिल्ली की चाबी हरीओम सिंह को सोंपो दोनों मिलकर इस क्षेत्र का खूब विकास करेंगे। मीडिया सेल संयोजक राजेन्‍द्र  सनाढ्य ने बताया की राठौड़ ने विधायक कल्याणसिंह चौहान के साथ नाथद्वारा विधानसभा के गुन्जोल से जनसंपर्क शुरू किया। इसके बाद ओडन, राबचा, करोली, सिसवी, गोड़च, नेड़च सहित करीब 20 गावों का दौरा कर जनसभाओं का संबोधित किया। राबचा में नरेंद्र मोदी के पत्रक का विमोचन किया गया वहीं वार्ड पंच प्रेमलाल गमेती  कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए। जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, उपाध्यक्ष नवल सिंह सुराणा, महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, भीमसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष देवीलाल प्रजापत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी लोधा सहित सैंकडों कार्यकर्ता साथ थे।
राठौड़ आज ब्यावर व डेगाणा में, 6 को जेतारण व 7 को कुम्भलगढ़ विधानसभा में
राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ 5 अप्रेल शनिवार  को प्रात ब्यावर में जनसंपर्क करेंगे व दोपहर में डेगाणा विधानसभा क्षेत्र के भेरुन्दा मे 2 बजे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की आमसभा में सम्मिलित होंगे।
6 अप्रेल रविवार को जेतारण व 7 अप्रेल सोमवार को कुम्भलगढ़ विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की राठौड़ 6 अप्रेल को प्रात 9 बजे जेतारण के बांझाकुड़ी, 9.30 बजे बलुन्दा, 10 बजे आनंदपुर कालू, 10.30 बजे कांवलीया, 11 बजे लाम्बिया, 11.30  बजे  भूम्बलिया, 12 बजे धनेरिया, 1.00  बजे कुड़की, 2 बजे सेवरिया, 2.30 बजे रास, 3 बजे राबडिया वास, 4 बजे बलाडा, 4.30 बजे टुकड़ा, 5 बजे बुटिवास, 5.30 बजे गिरी, 6.00 बजे बिराटिया, 7 बजे बर में जनसंपर्क करेंगे ।
वहीं राठौड़ 
7 अप्रेल को कुम्भलगढ़ में प्रात 8.30 बजे गजपुर, 9 बजे बादगाँव, 9.30 बजे मोरचा, 10 बजे समीचा, 10.30 बजे उसर, 11 बजे पीपला, 11.30 बजे बनोकड़ा, 12 बजे कुंचोली, 12.30 बजे कणुजा, 1 बजे ओड़ा, 1.30 बजे कांकरवा, 2 बजे तलादारी, 2.30 बजे केलवाडा, 3 बजे गंवार, 3.30 बजे मजेरा, 4 बजे ओलदर, 4.30 बजे रिछेड, 5 बजे मेवाडिया (भीलवाडा), 5.30 बजे टाडावाडा गुजरान, 6 बजे साथिया, 6.30 बजे बस्सी उमरवास, 7 बजे लाम्बोड़ी, 7.30 बजे खर्नोटा, 8 बजे जनावाद, 8.30 बजे धानीन, 9 बजे अंटालिया, 9.30 बजे सुखार क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।

error: Content is protected !!