नियम कानूनों को धता बता घंटाघर पर लगे ध्वज

मूकदर्शक बना प्रशासन एवं संबधित विभाग चारों ओर चर्चा
25-डॉ एल एन वैष्णव- दमोह/ समस्त नियम कानूनों को बलाये ताक रख स्थानीय घंटाघर पर धर्म ध्वजाओं को लगाने का मामला सामने आया है जबकि जहां एक आर्दश आचार संहिता लगी हुई है तो वहीं उक्त क्षेत्र को किसी भी धर्म एवं राजनैतिक ध्वजों ,बेनर,पोस्टरों को लगाने के लिये प्रतिबंधित किया गया है। विदित हो कि गत कुछ माह पूर्व विश्व हिन्दु परिषद के द्वारा प्रवीण तौगडिया के आगमन तथा ईस्लाम धर्म के पर्व पर लगाये गये धर्म ध्वजों को जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा नियम कानूनों का हवाला देते हुये बल पूर्वक हटा दिये थे। वहीं एक धर्म सम्रदाय विशेष द्वारा रातों रात नगर के हृदय स्थल पर समस्त नियम कानूनों को बलाये ताक रख कब्जा किया गया और जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा मौन रहना निश्चित रूप से उनकी कार्यप्रणाली एवं भेदभाव पूर्ण नीति की ओर ईशारा करने की जन चर्चा बनी हुई है।

error: Content is protected !!