जनशक्ति आयोजना समिति की बैठक 30 को

अजमेर। प्रशासनिक सुधार मानव संसाधन एवं जनशक्ति आयोजना समिति की बैठक 30 जनवरी को समिति अध्यक्ष डॉ. एन.एम. सिंघवी की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में सिंचित क्षेत्र विकास विभाग की समस्याओं के संबंध में प्रतिवेदन तैयार किए जाने पर चर्चा की जाएगी।

error: Content is protected !!