अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वैभव गालरिया ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्रवार सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए हैं। श्री गालरिया ने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, पुष्कर के लिए 20, अजमेर उत्तर के लिए 15, अजमेर दक्षिण के लिए 15, नसीराबाद के लिए 20, ब्यावर के लिए 23, मसूदा के लिए 23 एवं केकड़ी के लिए 24 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है।